Rajasthan

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में नया मोड़, मुकेश ने कैसे जुटाई भीड़? पुलिस पूछताछ में खुली साजिश की परतें

Last Updated:October 24, 2026, 10:36 IST

Atar Singh Bhadana Murder Case: राजस्थान के भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है. पुलिस पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मुख्य षड्यंत्रकारी बताए जा रहे मुकेश ने पूर्व विधायक के खदान पर मौजूद होने की सूचना मिलते ही कथित तौर पर फायरिंग की अफवाह फैलाई थी. गांव में यह बात फैलाई गई कि खदान पर गोलीबारी हुई है और कई ग्रामीणों को गोलियां लगी हैं. यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गए. पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि भीड़ को उकसाने और एकत्रित करने के लिए जानबूझकर झूठी सूचना फैलाई गई थी. इस साजिश में पहाड़ी पर स्थित भैरव मंदिर के पुजारी की कथित भूमिका भी सामने आई है. पुलिस अब अफवाह फैलाने से लेकर भीड़ जुटाने तक की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है. हालांकि, इन आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना बाकी है.अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: मुकेश ने चली ऐसी चाल, अफवाह सुन उमड़ी भीड़Zoomभरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. हत्याकांड की जांच में मुख्य षड्यंत्रकारी बताए जा रहे मुकेश को लेकर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. पूछताछ में सामने आई कि पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के खदान पर मौजूद होने की सूचना मिलते ही मुकेश ने कथित तौर पर एक सुनियोजित साजिश के तहत फायरिंग की अफवाह फैलाई थी. लोगों तक यह संदेश पहुंचाया गया कि खदान के पास गोलीबारी हुई है और गांव के कई लोगों को गोलियां लगी हैं. इस खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित होकर मौके की ओर पहुंचने लगे.

पुलिस जांच में यह आशंका सामने आई है कि भीड़ को एकत्रित करने और लोगों को उकसाने के लिए फायरिंग की झूठी सूचना का सहारा लिया गया था. इतना ही नहीं, पहाड़ी पर स्थित भैरव मंदिर के पुजारी को भी कथित तौर पर इस पूरे षड्यंत्र में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है. इन खुलासों के बाद पुलिस हत्या के पीछे की साजिश, अफवाह फैलाने वालों और भीड़ जुटाने में भूमिका निभाने वाले लोगों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. हालांकि, पूछताछ में सामने आए आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना अभी बाकी है.खदान पर पहुंचते ही रची गई साजिश?

पुलिस की पूछताछ के बाद जो जानकारी छन कर आ रही है उसके मुताबिक मुख्य षड्यंत्रकारी बताए जा रहे मुकेश को जैसे ही पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के खदान पर होने का पता चला, उसने लोगों को एकत्रित करने की योजना बनाई. इसके लिए फायरिंग की अफवाह फैलाने का रास्ता अपनाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में यह बात फैलाई गई कि खदान के पास गोलीबारी हुई है और कई ग्रामीण घायल हो गए हैं. इस सूचना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर बढ़ने लगे.

फायरिंग की अफवाह से भड़की भीड़

जांच में यह भी बात सामने आई कि फायरिंग और ग्रामीणों को गोली लगने की बात सुनकर लोग आक्रोशित हो गए. इसके बाद भीड़ मौके पर पहुंची और आगे की ओर बढ़ी. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफवाह किन लोगों के माध्यम से फैलाई गई और भीड़ को घटनास्थल तक पहुंचाने में किसकी क्या भूमिका थी. इस खुलासे से हत्या के पीछे पूर्व नियोजित साजिश की आशंका को बल मिला है. हालांकि पूरे प्रकरण की पूरी तस्वीर जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी.

भैरव मंदिर के पुजारी की भूमिका पर भी सवाल

इस मामले में एक और महत्वपूर्ण जानकारी पहाड़ी पर स्थित भैरव मंदिर के पुजारी से जुड़ी सामने आई है. पुलिस पूछताछ के आधार पर पुजारी को भी षड्यंत्र में शामिल किए जाने की बात कही जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पुजारी की भूमिका क्या थी और उसके खिलाफ पुलिस ने कौन-सी कानूनी कार्रवाई की है. जांच में इस पहलू की भी पड़ताल की जा रही है.

अब साजिश की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में सामने आए नए तथ्यों ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि फायरिंग की अफवाह फैलाने से लेकर भीड़ के घटनास्थल पर पहुंचने तक किन-किन लोगों की भूमिका रही. आरेापी से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस अब षड्यंत्र की पूरी कड़ी जोड़ने और संबंधित लोगों की भूमिका स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है. मामले में आगे की जांच से हत्याकांड की असल वजह सामने आने की संभावना है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

October 24, 2026, 10:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj