हीरामंडी’ की ‘बिब्बोजान’, भरतनाट्यम सीखते-सीखते बन गईं एक्ट्रेस, पूरी फिल्मी है हसीना की असल जिंदगी की कहानी

Last Updated:October 28, 2026, 04:01 IST
अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ डांस से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदिति का रिश्ता दो शाही परिवारों से है. भरतनाट्यम की ट्रेनिंग लेने वाली अदिति ने इसी कला के जरिए फिल्मों में कदम रखा और फिर अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई. ‘हीरामंडी’ में अपने डांस से चर्चा बटोरने वाली अदिति का राजघराने से अभिनेत्री बनने तक का सफर काफी दिलचस्प है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी खूबसूरती, शानदार एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती हैं. संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में उनके डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदिति का रिश्ता दो शाही परिवारों से है. खास बात यह है कि राजघराने से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मेहनत का रास्ता चुना. भरतनाट्यम सीखने से लेकर फिल्मों में अपनी जगह बनाने तक, उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है.(फोटो साभार:instagram@rimpleandharpreet)
अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में हुआ था. उनका परिवार हैदरी और त्याबजी वंश से जुड़ा है. अदिति के पिता का नाम एहसान हैदरी और मां का नाम विद्या राव है. उनकी मां ठुमरी और दादरा गायिकी की जानी-मानी कलाकार हैं.अदिति का रिश्ता पिता और मां, दोनों की तरफ से शाही परिवारों से रहा है. उनके पिता की ओर से वह सर मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी की परपोती हैं, जो हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री रह चुके थे. वहीं, मां की ओर से उनका संबंध तेलंगाना के वनापार्थी राजघराने से है. वह राजा जे. रामेश्वर राव की नातिन हैं.(फोटो साभार:instagram@rimpleandharpreet)
जब अदिति महज दो साल की थीं, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे. इसके बाद उनकी मां उन्हें लेकर दिल्ली आ गईं. इस तरह शाही परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद अदिति का बचपन कला और संगीत के माहौल में बीता.अदिति को बचपन से ही डांस और संगीत में दिलचस्पी थी. इसकी एक बड़ी वजह उनके घर का कलात्मक माहौल भी था. उनकी मां खुद एक मशहूर गायिका हैं, इसलिए अदिति को छोटी उम्र से ही कला को करीब से समझने का मौका मिला.(फोटो साभार:instagram@rimpleandharpreet)
Add as Preferred Source on Google
उन्होंने बहुत कम उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था. इसके लिए उन्होंने मशहूर नृत्यांगना लीला सैमसन से ट्रेनिंग ली. धीरे-धीरे अदिति ने इस शास्त्रीय नृत्य में अपनी अच्छी पकड़ बना ली और बाद में वह लीला सैमसन के डांस ग्रुप ‘स्पंदा’ से भी जुड़ गईं.इस ग्रुप के साथ अदिति ने भारत के अलावा विदेशों में भी स्टेज परफॉर्मेंस दीं. उस वक्त शायद ही किसी ने सोचा होगा कि भरतनाट्यम करने वाली यह लड़की आगे चलकर फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाएगी.(फोटो साभार:instagram@rimpleandharpreet)
अदिति की जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया, जब उनकी एक भरतनाट्यम परफॉर्मेंस ने फिल्ममेकर्स का ध्यान खींचा. उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर शारदा रामनाथन और पद्मिनी रवि ने उन्हें तमिल फिल्म ‘शृंगारम’ में काम करने का मौका दिया.साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में अदिति ने एक देवदासी का किरदार निभाया था. इस तरह शास्त्रीय नृत्य से शुरू हुआ उनका सफर एक्टिंग की दुनिया तक पहुंच गया.(फोटो साभार:instagram@rimpleandharpreet)
हालांकि, उनकी शूटिंग के क्रम और फिल्मों की रिलीज के बीच फर्क रहा. मलयालम फिल्म ‘प्रजापति’ पहले रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने अभिनेता ममूटी के साथ काम किया. इसके बाद साल 2009 में अदिति ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘दिल्ली-6’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा.अदिति राव हैदरी ने अपने करियर में हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखाया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई.(फोटो साभार:instagram@rimpleandharpreet)
उनकी खासियत यह है कि वह एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस से भी दर्शकों का ध्यान खींच लेती हैं. भरतनाट्यम की ट्रेनिंग का असर उनके अभिनय और पर्दे पर उनकी मौजूदगी में भी देखने को मिलता है.संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में अदिति राव हैदरी के काम को काफी पसंद किया गया. खासकर उनके डांस की खूब चर्चा हुई. सीरीज में उनकी अदाओं और नृत्य को देखकर कई लोगों को पुराने दौर की मशहूर अभिनेत्रियों मधुबाला और माधुरी दीक्षित की याद आ गई.(फोटो साभार:instagram@rimpleandharpreet)
अदिति ने अपने करियर में यह साबित किया है कि शाही परिवार से ताल्लुक होना और अपनी मेहनत से पहचान बनाना, दोनों अलग बातें हैं. उन्होंने अपनी कला, लगन और अभिनय के दम पर मनोरंजन की दुनिया में जगह बनाई है. आज वह उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिनकी पहचान सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके हुनर की भी खूब चर्चा होती है.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 28, 2026, 04:01 IST



