Entertainment

‘खून से मांग भरूंगा’, ‘बिग बॉस 20’ में कनिका मान का शॉकिंग खुलासा, साइको था एक्ट्रेस का पहला Ex- बॉयफ्रेंड

Last Updated:October 31, 2026, 09:32 IST

Kanika Mann On Her Ex-Boyfriend: बिग बॉस 20 में कनिका मान ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनका पहला बॉयफ्रेंड उनके लिए मुसीबत बन गया था. वह उन पर नजर रखता था, कॉलेज में सबके सामने थप्पड़ मारता था और एक दिन चाकू निकालकर ऐसी हरकत की, जिसे देखकर कनिका बुरी तरह डर गई थीं. आखिर उस रिश्ते से कैसे बाहर आईं एक्ट्रेस और क्यों उन्हें अपनी जान का डर सताने लगा था? जानिए उनकी पूरी कहानी.कनिका मान का शॉकिंग खुलासा, साइको था एक्ट्रेस का Ex-बॉयफ्रेंडZoomकनिका पर हाथ उठाया था उनका एक्स (फोटो साभार-instagram@officialkanikamann)

नई दिल्ली: सलमान खान होस्टेड रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट कनिका मान ने अपने बेहद डरावने और टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में बात करते दिखाई दीं. उन्होंने खुलासा किया कि वह इस रिश्ते में ऐसे फंसी थीं कि उन्हें हर पल डर लगा रहता था कि कहीं उनका टॉक्सिक बॉयफ्रेंड उनकी जान न ले ले.

कनिका ने बताया कि वह लड़का एक साइको की तरह उन पर नजर रखता था, बिना बताए उनके क्लासरूम तक पहुंच जाता था और हाथ तक उठा देता. इतना ही नहीं एक बार तो वो क्लासरूम में चाकू तक लेकर पहुंच गया था. कनिका की ये बातें सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए.

कैसे हुई थी मुलाकात

कनिका ने अपनी लव लाइफ की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा कि कॉलेज के फर्स्ट ईयर में उनका यह पहला बॉयफ्रेंड बना था. उन्होंने कहा कि वो ऐसी फैमिली से आती हैं, जहां लड़कियों को बहुत ज्यादा छूट नहीं मिलती है. कनिका ने कहा जब मैं कॉलेज आई और देखा कि देखा दूसरी लड़कियां देर रात तक अपने बॉयफ्रेंड्स से फोन पर बातें करती हैं, तो उनका भी दिल किया कि चलो मैं भी बॉयफ्रेंड बनाती हूं. इसी चक्कर में उन्होंने फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया. कनिका ने बताया कि फेसबुक पर जो पहला लड़का उन्हें थोड़ा सा भी भाव देने लगा, उसी को उन्होंने अपना बॉयफ्रेंड बना लिया. लेकिन आगे चलकर वही लड़का उनके लिए एक बड़ा सिरदर्द और साइको साबित हुआ.

 कनिका पर हाथ उठाता था Ex बॉयफ्रेंड

कनिका ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड पूरी तरह से साइको था और उन पर नजर रखता था. वह अचानक बिना बताए उनके क्लासरूम में घुस आता था. कनिका ने बताया कि एक दिन तो हद ही हो गई, जब मैने सिंगल स्ट्रैप वाली ड्रेस पहनी, तो उसने सिर्फ इसी बात पर उन्हें सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया. कनिका ने उस वक्त नई-नई कान में पियर्सिंग करवाई थी, जिससे थप्पड़ लगते ही खून बहने लगा. हैरान करने वाली बात यह थी कि इतने लोगों के सामने मारपीट हुई, पर किसी ने बीच-बचाव नहीं किया. वह बात-बात पर कनिका के पिता को फोन लगाने की धमकी देता था. एक बार उसने कॉल किया भी, लेकिन किस्मत से पापा ने फोन नहीं उठाया. कनिका कहती हैं कि काश उस दिन उनके पिता फोन उठा लेते, तो वह इस नरक से पहले ही आजाद हो जातीं.

कनिका का एक्स खून से भरना चाहता था मांग

कनिका ने बताया कि इस रिश्ते से बाहर निकलने में उनकी लॉ की पढ़ाई काम आई. आठ-नौ महीने लॉ पढ़ने से उन्हें कानूनी रास्तों की थोड़ी समझ हो चुकी थी. उन्होंने उस आखिरी वारदात का जिक्र किया जिसने इस रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. उनका एक्स बॉयफ्रेंड हॉस्टल से लेकर उनके डिपार्टमेंट तक उनका पीछा करते हुए पहुंच गया. जैसे ही कनिका बिल्डिंग में जाने लगीं, उसने उनका हाथ झटके से खींचा. ठंड का टाइम था, उसने हुडी पहन रखी थी और जेब से चाकू निकाल लिया. कनिका के बाल पकड़कर उसने अपने ही हाथ पर तीन-चार गहरे कट लगा लिए और चिल्लाकर कहने लगा कि वह इन्हीं खून भरे हाथों से उनके बालों में सिंदूर भरेगा.

पुलिस केस के बाद खत्म हुआ पूरा ड्रामा

उस पल कनिका समझ गईं कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है. उन्होंने तुरंत वहां खड़े एक बंदे से पुलिस को कॉल करने को कहा. पुलिस का नाम सुनते ही वह साइको बॉयफ्रेंड घबरा गया. पुलिस आई और उसे पकड़कर ले गई, जहां उसे दो-तीन दिन जेल में बिताने पड़े. हालांकि जेल से बाहर आने के बाद उसके घरवाले कनिका को धमकियां देने लगे. कनिका ने माना कि वह अपने घर में यह सब बताने से बहुत डरती थीं, लेकिन जब उन्होंने पूरी बात बताई, तो उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ेंFirst Published :

October 31, 2026, 09:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj