बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा, वोट डालकर लौट रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, 5 किलोमीटर तक बाइक को घसीटा

Last Updated:October 31, 2026, 10:23 IST
Banswara Road Accident: बांसवाड़ा जिले में मतदान केंद्र उदाजी का गढ़ा से वोट डालकर घर लौट रहे बलोता का खेड़ा निवासी गणेशलाल की बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी. हादसे में युवक दूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक बोलेरो के नीचे फंस गई. बेखौफ ड्राइवर ने गाड़ी न रोककर बाइक को खमेरा से घाटोल तक 5 किलोमीटर तक घसीटा. ग्रामीणों ने पीछा कर गाड़ी रुकवाई और गाड़ी पलटकर बाइक निकाली. घायल युवक का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज जारी है.
ख़बरें फटाफट
बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा, वोट डालकर लौट रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, 5 किलोमीटर तक बाइक को घसीटा
बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. जिले के उदाजी का गढ़ा मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर बाइक से घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. भीषण टक्कर लगने के कारण बाइक सवार युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि, टक्कर के बाद युवक की बाइक बोलेरो गाड़ी के बंपर के नीचे बुरी तरह फंस गई. इसके बावजूद बेखौफ ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की बजाय स्पीड बढ़ा दी और खमेरा से घाटोल तक करीब 5 किलोमीटर की लंबी दूरी तक बाइक को सड़क पर घसीटते हुए ले गया.
घायल युवक के चाचा पन्नाशंकर ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बलोता का खेड़ा निवासी उनका भतीजा गणेशलाल पुत्र प्रभुलाल, उदाजी का गढ़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने गया था. मतदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एटीएम के पास प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
सड़क पर निकलती रहीं चिंगारियां, लोगों ने पीछा कर रोका
टक्कर इतनी तेज थी कि गणेशलाल बाइक से उछलकर दूर गिरा, जबकि उसकी बाइक बोलेरो के नीचे फंस गई. बोलेरो चालक ने इंसानियत को ताक पर रखकर गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को घसीटते हुए 5 किलोमीटर तक भगाता रहा. इस दौरान पूरी सड़क पर घर्षण के कारण तेज चिंगारियां निकलती रहीं. सड़क पर यह खौफनाक नजारा देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत गाड़ियों से बोलेरो का पीछा किया और कड़ी मशक्कत के बाद घाटोल के पास उसे रुकवाया.
ग्रामीणों ने गाड़ी पलटकर निकाली बाइक, अस्पताल में भर्ती
गाड़ी रुकने के बाद उग्र ग्रामीणों ने बोलेरो को उठाकर एक तरफ पलटा, जिसके बाद नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला जा सका. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल गणेशलाल को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में युवक का इलाज जारी है. पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Banswara,Banswara,Rajasthan
First Published :
October 31, 2026, 10:16 IST



