Rajasthan

अजमेर में IGL पाइपलाइन लीक होते ही भड़की आग, इलाके में मचा हड़कंप; दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Last Updated:November 07, 2026, 16:55 IST

Ajmer News: अजमेर के कोटड़ा आजाद नगर में IGL गैस पाइपलाइन लीक होने के बाद अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. कंपनी के प्रतिनिधियों ने वाल्व बंद करवाए, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.गैस पाइपलाइन में रिसाव होते ही भड़की आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसाZoom

अजमेर. कोटड़ा आजाद नगर इलाके में आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) की पाइपलाइन लीक होने से अचानक आग लग गई. गैस पाइपलाइन में लीकेज के बाद आग की लपटें उठने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. एहतियात के तौर पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए. दमकलकर्मियों की तत्परता से समय रहते आग बुझा दी गई, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली.

जानकारी के अनुसार, कोटड़ा आजाद नगर क्षेत्र में आईजीएल की गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो गया. पाइपलाइन से गैस का रिसाव होते ही आग लग गई. आग की घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से मौके के आसपास के रास्तों को कुछ समय के लिए बंद करवा दिया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा हादसा होने से रोका जा सके. घटना के चलते इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

दमकल की गाड़ियों ने तुरंत संभाला मोर्चा

पाइपलाइन में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, दमकलकर्मियों ने बिना देरी किए आग बुझाने का काम शुरू किया. टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए आग पर जल्द ही काबू पा लिया. वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आईजीएल कंपनी के प्रतिनिधियों से भी संपर्क किया. आग पर काबू पाने के साथ ही आईजीएल कंपनी के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाकर पाइपलाइन के वाल्व बंद करवाए गए, ताकि गैस का रिसाव रोका जा सके और दोबारा आग लगने की आशंका खत्म हो. दमकल विभाग और कंपनी के प्रतिनिधियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई. इसके बाद क्षेत्र में आवाजाही सामान्य करने की दिशा में कदम उठाए गए. फिलहाल आग पर काबू पाने और गैस सप्लाई के वाल्व बंद होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर गैस पाइपलाइन की सुरक्षा और समय पर रखरखाव को लेकर सतर्कता की जरूरत को सामने ला दिया है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

November 07, 2026, 16:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj