National

14 साल की लड़की को 17 साल के लड़के से हुआ प्यार, इंस्टाग्राम से आई टच में, दिल्ली पहुंची तो हो गया खेला

Last Updated:December 03, 2025, 19:15 IST

दिल्ली पुलिस ने एक अहम कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लापता एक 14 साल की स्कूली छात्रा को बरामद किया है. 9वीं क्लास में पढ़ने वाली यह लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर जो काम किया, उससे सब हैरान हैं.14 की लड़की, 17 का लड़का, दिल में प्यार का शोला यूं भड़का, लगी पुलिस खोजनेदो नाबालिगों के बीच इंस्टाग्राम पर हुए प्यार का अंत.

नई दिल्ली. सोशल मीडिया के माध्यम से पनपे प्यार का अंत क्या होता है, उसका हाल कोलकाता की 14 साल की एक लड़की की कहानी से पता चलता है. दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की कोलकाता की 9वीं क्लास की छात्रा को बुधवार को बरामद किया है. 14 साल की इस लड़की को इंस्टाग्राम पर एक 17 साल के लड़के से प्यार हो गया. दोनों ने जीने-मरने की कसम खाई. एक दिन लड़की घर से भागकर दिल्ली पहुंच गई. दोनों के घरवालों ने गायब और किडनेपिंग का मामला दर्ज करा दिया. मामले की गंभीरता समझते हुए दिल्ली और कोलकाता पुलिस एक्टिव हो गई. अचानक दिल्ली पुलिस को एक सुराग हाथ लगा. दिल्ली पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की दोनों को लेकर हैरान करने वाले जानकारी सामने आई.

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला नाबालिगों के बीच बढ़ते संबंधों और उसके खतरों को दर्शा रहा था. पुलिस इसी एंगल से जांच शुरू की. जिसका नतीजा हुआ कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लापता इस लड़की को दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से बरामद कर लिया.

दोनों के बीच कब प्यार पनपा?

दरअसल बंगाल से दिल्ली तक लापता होने की कहानी इस लड़की की हैरान करने वाली है. कोलकाता के मानिकतला थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की 9 नवंबर 2025 से लापता थी. 22 नवंबर 2025 को उसके लापता होने के संबंध में मानिकतला थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था. कोलकाता पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों का इंस्टाग्राम कनेक्शन सामने आया.

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार का बुरा अंत

कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी दिल्ली पुलिस को दी. दिल्ली पुलिस की जांच में भी पता चला कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली यह लड़की इंस्टाग्राम पर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के संपर्क में आई थी. दोनों ने प्लान बनाकर अपने माता-पिता से झगड़ा होने के बाद घर छोड़ने का फैसला किया और सीधे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची. वहां से उसने इंस्टाग्राम वाले दोस्त से संपर्क किया. लड़का उसे अपने साथ सुल्तानपुरी इलाके में ले आया, जहां वे दोनों ने एक कमरा किराया पर लिया और एक साथ रह रहे थे.

दिल्ली पुलिस ने लड़की को कहां भेजा?

नाबालिग के संवेदनशील मामले को देखते हुए दिल्ली पुलिस की नोडल एजेंसी के तौर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्यवाही शुरू की. इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस जांच में ‘मिशन मुक्ति फाउंडेशन’ के निदेशक वीरेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया. तकनीकी निगरानी और गहन जांच के आधार पर टीम ने लड़की का पता लगाया. टीम ने लड़की को सफलतापूर्वक सुल्तानपुरी क्षेत्र से बरामद किया. लड़की को आगे की कानूनी कार्यवाही और जरूरी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस थाना सुल्तानपुरी को सौंप दिया गया है.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अपने नाबालिग बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर करीब से नजर रखें, ताकि उन्हें ऐसी स्थितियों का सामना न करना पड़े.

About the Authorरविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें

Location :

Delhi Cantonment,New Delhi,Delhi

First Published :

December 03, 2025, 19:15 IST

homecrime

14 की लड़की, 17 का लड़का, दिल में प्यार का शोला यूं भड़का, लगी पुलिस खोजने

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj