53 साल की वो मुस्लिम एक्ट्रेस, जिसने पर्दे पर जिस हीरो को माना बेटा, बाद में उसी की बन गई पत्नी और प्रेमिका!

Last Updated:May 11, 2025, 22:55 IST
भारतीय सिनेमा में ऐसा कई दफा देखने को मिला है जहां अभिनेता पर्दे पर आपसी रिश्ते को छोड़ रोमांस करने में सहजता पाते हैं. लेकिन यहां हम पर्दे की एक ऐसी जोड़ी के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने एक दूसरे संग रोमा…और पढ़ें
यहां बात हम भारतीय सिनेमा की जानी- मानी अभिनेत्री तब्बू के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम किया है.

तब्बू ने बॉलीवुड के अलावा टॉलीवुड यानी तेलुगू फिल्मों में काम किया है. वे तमिल और मलयालम फिल्मों में भी दिख चुकी हैं. उन्होंने वेंकटेश और नागार्जुन जैसे सुपरस्टार संग जोड़ी बनाई है.

लेकिन साउथ के अन्य अभिनेता संग भी उनकी जोड़ी बनी थी जिसके बारे में शायद आप अंजान या बहुत कमजानते होंगे. और उस हीरो के साथ उन्होंने मां, वाइफ और गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया है.

और वो अभिनेता नंदपुरी बालकृष्ण हैं जो भले ही तेलुगू सिनेमा में काम करते हैं लेकिन वे बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग रोमांस भी कर चुके हैं. उन्होंने तब्बू संग तीन तरह के रोल प्ले किए हैं.

जी हां, सुनने में भले ही आपको अजीब लगता हो लेकिन ये सच है कि तब्बू ने बलैया की पत्नी, मां और प्रेमिका की भूमिका निभाई है. इस हैदराबादी सुंदरी ने बलैया के साथ तीन अलग-अलग भूमिकाओं में अभिनय किया.

फिल्म चेन्नाकेशव रेड्डी (Chennakesava Reddy) में तब्बू ने बलैया की पत्नी और छोटे बलैया की मां की भूमिका निभाई थी. ये वो फिल्म थी जिसमें तब्बू ने डबल रोल प्ले किया था और एक ही हीरो की वे मां व पत्नी बनी थीं.

फिर के.राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित फिल्म पांडुरंगडु (Pandurangadu) में उन्होंने बलैया की प्रेमिका की भूमिका निभाई. हालांकि, नंदमुरी और तब्बू की ऑन स्क्रीन जोड़ी को पसंद नहीं किया गया.

वे दोनों न तो मां- बेटे के रोल में जमें और न ही गर्लफ्रेंडृ बॉयफ्रेंड व पती- पत्नी के रोल में इंप्रेसिव दिखे. इन स्टार के साथ वाली दोनों फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप गईं.

तब्बू ने अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े स्टारर अला वैकुंठपुरम में भी अभिनय किया था. अगली बार वे हाउसफुल 5 में अहम रोल प्ले करते नजर आएंगी.<br />तब्बू ने अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े स्टारर अला वैकुंठपुरम में भी अभिनय किया था. अगली बार वे हाउसफुल 5 में अहम रोल प्ले करते नजर आएंगी.
homeentertainment
53 साल की वो एक्ट्रेस, जो पर्दे पर बनी थी मशहूर अभिनेता की मां, बाद में ‘वाइफ’



