Rajasthan

सर्दियों में स्वाद का धमाका! जानें कैसे बनाएं सिंघाड़े का चटपटा और मसालेदार अचार, नोट करें आसान रेसिपी

Last Updated:December 11, 2025, 09:08 IST

सिंघाड़ा अचार रेसिपी: भरतपुर और आस-पास के इलाकों में सर्दियों के मौसम में सिंघाड़े का चटपटा, मसालेदार अचार तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं. उबले सिंघाड़ों में ताजे मसाले और सरसों के तेल का तड़का मिलाकर बनाया गया यह अचार 4-5 महीने तक चलता है. लोग इसे दाल-चावल, पराठा और रोटी के साथ विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं और घर-घर में इसे बड़ी मात्रा में तैयार किया जा रहा है.news 18

सर्दियों के मौसम में लोगों की थाली में अचार का स्वाद अलग ही मज़ा देता है.  इसी स्वाद को दोगुना कर देता है सिंघाड़े का चटपटा व मसालेदार अचार. भरतपुर और आस-पास के क्षेत्रों में इन दिनों सिंघाड़ा अचार खूब पसंद किया जा रहा है. खास बात यह है कि इसे घर पर बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसका मसालेदार तड़का इसे और भी खास बना देता है.

news 18

बाजारों में सिंघाड़े की आवक बढ़ने के साथ ही महिलाओं में इसे स्टोर करने की होड़ भी लगी हुई है. सिंघाड़े का अचार स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह पेट को दुरुस्त रखने के साथ इम्युनिटी को भी मजबूत करता है. सिंघाड़ा हल्का पचने में आसान और लो-कैलोरी फूड माना जाता है.

news 18

इसलिए इसका अचार खाने वाले लोग इसे भोजन के साथ विशेष रूप से पसंद करते हैं. सिंघाड़े के अचार को बनाने की विधि भी बेहद आसान मानी जाती है. ताज़े सिंघाड़ों को पहले अच्छी तरह धोकर हल्का सा उबाल लिया जाता है, ताकि उनका कच्चापन खत्म हो जाए. इसके बाद इन्हें सुखाकर मसाले मिलाए जाते हैं. जिनमें लाल मिर्च, हल्दी, मेथी, सौंफ, धनिया पाउडर और गरम मसाला प्रमुख हैं.

Add as Preferred Source on Google

news 18

इस मसाले को गर्म सरसों के तेल में भूनकर तड़का लगाया जाता है और इसी तड़के से अचार में स्वाद आता है. तड़का-भड़का वाला चटपटा स्वाद तेल का सही तापमान अचार की शेल्फ लाइफ को भी बढ़ाता है. सिंघाड़े का यह मसालेदार अचार करीब 4 से 5 महीने तक बिना खराब हुए आसानी से चल जाता है. इसका तीखापन, खट्टापन और हल्की-सी करारी बनावट इसे सर्दियों की स्पेशल डिश बनाते हैं.

news 18

कई लोग इसे दाल-चावल, पराठा, पूरी या रोटी के साथ भी खाते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में इसे विशेष रूप से भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए परोसा जाता है. इस बार सिंघाड़े की अच्छी पैदावार के कारण इसकी कीमत भी सामान्य है. इसलिए लोग इसे बड़ी मात्रा में खरीदकर अचार बना रहे हैं. लोग अब सिंघाड़े के अचार की रेसिपी को खूब पसंद कर रहे हैं.

news 18

कुल मिलाकर सर्दियों में सिंघाड़े का यह चटपटा अचार न सिर्फ स्वाद का मज़ा बढ़ा रहा है. बल्कि घर-घर में परंपरागत तरीके से बनने वाले अचारों की याद भी ताज़ा कर रहा है. यह अचार सर्दियों की रसोई का नया स्टार बन गया है. जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं. और यह आचार भरतपुर के हर घर में बनाया जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 11, 2025, 09:08 IST

homelifestyle

सर्दियों में स्वाद का धमाका! जानें घर पर कैसे बनाएं सिंघाड़े का चटपटा अचार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj