Rajasthan

जयपुर में फ्लाइओवर पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, दमकल ने पाया काबू, देखें वीडियो

X
title=

जयपुर में फ्लाइओवर पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, दमकल ने पाया काबू, देखें वीडियो

 

arw img

जयपुर. राजधानी जयपुर के मालवीय नगर फ्लाइओवर पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया. घटना के चलते फ्लाइओवर पर दोनों ओर का ट्रैफिक तत्काल रोक दिया गया, जिससे लंबा जाम लग गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. घटना की सूचना मिलते ही मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेर लिया. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने कार को फ्लाइओवर से हटवाकर यातायात बहाल करवाया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई.घटना के चलते कुछ समय तक राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. इसकी 100 करेक्टर में हैडिंग और स्लग बताएं

homevideos

जयपुर में फ्लाइओवर पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, दमकल ने पाया काबू, देखें वीडियो

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj