अरेबियन थीम की शान में सजी यादगार रात, 12 बजते ही जोधपुर ने किया 2026 का भव्य और जोशीला स्वागत

Last Updated:January 01, 2026, 17:21 IST
Jodhpur News Hindi : नए साल की पूर्व संध्या पर जोधपुर जश्न के रंग में डूबा नजर आया. शहर के नामी होटल और क्लब देर रात तक रोशनी, संगीत और उल्लास से गुलजार रहे. अरेबियन थीम से लेकर लाइव म्यूजिक तक, हर जगह लोगों ने झूमकर 2026 का स्वागत किया.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर : नए साल की पूर्व संध्या पर जोधपुर में होटलों में देर रात तक धूम रही. शहर के प्रमुख होटलों और क्लबों में हुए कार्यक्रमों ने रंग-बिरंगे आयोजन कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. जैसे ही घड़ी की सुइयों में 12 बजे लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी. जोधपुर के प्रतिष्ठित ‘द लॉन’ (The Lawn) में नए साल की पूर्व संध्या पर अरेबियन थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
यहां रंग-बिरंगे लाइट्स, अरेबियन डेकोरेशन और धुनों पर लोग देर रात तक थिरकते नजर आए. डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया, जबकि परिवारों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में अरेबियन नाइट्स की थीम पर डांस परफॉर्मेंस, लाइव म्यूजिक और स्वादिष्ट व्यंजनों ने माहौल को चार चांद लगा दिए. होटल प्रबंधन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे.
उम्मेद क्लब में जश्न की रंगीन रात इसी तरहउम्मेद क्लब में भी नए साल का स्वागत धूमधाम से किया गया. यहां लाइव म्यूजिक बैंड की धुनों पर लोग देर रात तक नाचे. क्लब में विशेष रूप से आयोजित पार्टी में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जहां बॉलीवुड हिट्स से लेकर लोकप्रिय रीमिक्स तक बजते रहे. सजावट और लाइटिंग ने पूरे क्लब को उत्सवी माहौल में रंग दिया. नए साल की उलटी गिनती के साथ आतिशबाजी और तालियों की गूंज सुनाई दी. मेहमानों के लिए खास फूड और ड्रिंक्स ने जश्न को और यादगार बना दिया.
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सख्त निगरानीनए साल की पूर्व संध्या पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर जोधपुर के चप्पे-चप्पे पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे. करीब 1500 पुलिस जवानों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली और होटल, क्लब, प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त की गई. पुलिस की सतर्कता के चलते शहर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई और लोगों ने बेफिक्र होकर नए साल का जश्न मनाया.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
January 01, 2026, 17:21 IST
homerajasthan
जोधपुर: नए साल पर The Lawn व उम्मेद क्लब में जश्न, सुरक्षा कड़ी



