काजोल की ‘चाची’ पर जब टूटा दुखों का पहाड़, फिल्म की चल रही थी शूटिंग, पति ने दुनिया को कह दिया था अलविदा

Last Updated:October 24, 2025, 06:55 IST
हिमानी शिवपुरी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर और जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. जब वह शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की शूटिंग कर रही थीं, उसी दौरान उनके पति का निधन हो गया था.
कई फिल्मों में निभाया चाची और मामी का रोल.
नई दिल्ली. हिमानी शिवपुरी ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. वह ज्यातादर सपोर्टिंग रोल में नजर आई हैं, लेकिन हर बार उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों को दिलों को जीता है. उनके चेहरे पर हमेशा एक सहज मुस्कान और अभिनय में थिएटर की एक गहरी सादगी नजर आती है. आज हिमानी शिवपुरी अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर हम आपको ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं, जब हिमानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था.
उत्तराखंड के देहरादून में मिडिल क्लास गढ़वाली परिवार में पली-बढ़ी हिमानी भट्ट शिवपुरी पिता हरिदत्त भट्ट शैलेश की कविताओं और हिंदी की क्लासेस से प्रेरित होकर स्कूल के स्टेज पर चमकीं. भाई हिमांशु भट्ट के साथ खेलते हुए दून स्कूल के बॉयज हॉस्टल में ड्रामा की प्रैक्टिस की, फिर डीएवी कॉलेज से केमिस्ट्री की डिग्री ली, लेकिन दिल ने कहा कि एक्टिंग करनी है.
View this post on Instagram



