Rajasthan

Aaj ka Makar Rashifal : नौकरी से लेकर शिक्षा तक आज खुलेंगे सफलता के द्वार, व्यापार में होगा तगड़ा मुनाफा

Last Updated:April 28, 2025, 01:23 IST

Aaj ka Makar Rashifal : आज मकर राशि के चंद्रमा मेष राशि में अपना गोचर करेंगे और भरणी नक्षत्र में प्रतिपदा तिथि का संयोग बन रहा है, जो मकर राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध होगा. आज नौकरीपेशा लोगों को स्थ…और पढ़ेंX
मकर
मकर राशि 

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 28 अप्रैल यानी आज का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं के लिए यह दिन रोजगार के सुनहरे अवसरों से भरा रहेगा. आज मकर राशि के युवाओं को कई अच्छे रोजगार मौके मिल सकते हैं. वहीं व्यापारियों के लिए भी व्यापार में लाभ और विस्तार के प्रबल योग बन रहे हैं. हालांकि प्रेम संबंधों में आज थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी होगी, क्योंकि वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार, आज चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं और भरणी नक्षत्र में प्रतिपदा तिथि का संयोग बन रहा है, जो मकर राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध होगा. नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, वहीं कार्यस्थल पर काम का दबाव भी रह सकता है.

व्यापारियों के लिए शानदार दिन आज मकर राशि के व्यापारियों को व्यापार में अचानक धन लाभ होने की संभावना है. व्यापार का विस्तार भी हो सकता है, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं.

प्रेमी युगलों के लिए सतर्कता आवश्यकप्रेम संबंधों में आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है. प्रेमी-प्रेमिकाओं को आपसी संवाद में संयम और समझदारी बनाए रखनी चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. हालांकि, शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

वित्तीय मामलों में सावधानीपैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतना आवश्यक होगा.किसी भी आर्थिक निर्णय को सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है.

विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसरआज मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए सफलता के द्वार खुल सकते हैं. परीक्षा में अच्छे परिणाम के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही, उच्च शिक्षा के लिए विदेश या दूरस्थ स्थान पर जाने का अवसर भी मिल सकता है.

दिन को शुभ बनाने का विशेष उपायआज सुबह स्नान के बाद एक गोमती चक्र लें और उसे अपने सिर के चारों ओर एंटीक्लॉकवाइज़ सात बार घुमाएं. फिर इस गोमती चक्र को शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा करने से दिनभर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी.

Location :

Karauli,Rajasthan

First Published :

April 28, 2025, 01:21 IST

homeastro

नौकरी से लेकर शिक्षा तक आज खुलेंगे सफलता के द्वार, व्यापार में होगा मुनाफा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj