Rajasthan

भरतपुर में सर्दियों में चने का साग के फायदे और लोकप्रियता.

Last Updated:November 30, 2025, 16:40 IST

भरतपुर की ठंड में ताज़ा और पौष्टिक चने का साग हर थाली में खुशबू और स्वाद भर देता है. देसी तरीके से उगा यह साग न केवल खाने में लाजवाब है, बल्कि शरीर को गर्माहट और स्वास्थ्य भी देता है. भरतपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई घरों में सर्दियों के दिनों की शुरुआत ही चने के साग से मानी जाती है. स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के कारण यह स्थानीय खानपान का अहम हिस्सा बन चुका है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर. सर्दियों की शुरुआत के साथ ही भरतपुर के बाजारों में चने का साग खूब दिखाई देने लगा है, खेतों में भी इसकी तुड़ाई तेजी से चल रही है. यह मौसमी साग हर साल ठंड के दिनों में सिर्फ कुछ ही समय के लिए मिलता है, इसलिए लोग इसे बड़े चाव से खरीदते हैं. देसी खुशबू और पारंपरिक स्वाद से भरपूर यह साग न केवल खाने में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

ठंड बढ़ते ही चने के पौधों में साग की तुड़ाई शुरू हो जाती है, सुबह-सुबह खेतों में ताजा हरा साग कटकर शहर के मुख्य बाजारों, मोहल्लों और ग्रामीण हाटों में पहुंच जाता है. इसकी खासियत यह है कि यह बिना किसी रासायनिक खाद के प्राकृतिक रूप से खेतों में उग आता है, जिसे ग्रामीण परिवार पीढ़ियों से अपने भोजन में शामिल करते रहे हैं. आयुर्वेदाचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश दीक्षित बताते हैं कि सर्दियों के दिनों में चने का साग शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना गया है.

यह साग शरीर को देता है प्राकृतिक गर्माहट 

यह साग शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देता है और ठंड से होने वाली तकलीफों, जैसे जोड़ों में दर्द, जकड़न और कमजोरी, को दूर करने में सहायक होता है. चने के साग में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो खून बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है. डॉ. दीक्षित का कहना है कि जिन लोगों को पाचन संबंधी दिक्कतें रहती हैं या ठंड के मौसम में थकान और सुस्ती महसूस होती है, उन्हें यह साग जरूर खाना चाहिए.

इसकी सब्जी बनाना भी बेहद आसान है, इसे आलू या मूंग दाल के साथ पकाने पर स्वाद और भी बढ़ जाता है, या फिर इसे खाली मनाना भी बहुत आसान और अच्छा माना जाता है. बाजार में सब्जी विक्रेता बताते हैं कि चने का साग आते ही इसकी मांग काफी बढ़ जाती है. भरतपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई घरों में सर्दियों के दिनों की शुरुआत ही चने के साग से मानी जाती है. स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के कारण यह स्थानीय खानपान का अहम हिस्सा बन चुका है.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

November 30, 2025, 16:40 IST

homelifestyle

इस सर्दी के मौसम में खाने में ट्राई करे चने का साग, जानिए इसके फायदे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj