National

अपशब्द…गालियां और सवाल! हिमाचल के चंबा मेडिकल क़ॉलेज की युवा महिला इंटर्न डॉक्टर के VIDEO पर विवाद, DC से शिकायत

Last Updated:October 28, 2025, 09:22 IST

Chamba Doctor Viral Video: हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज की महिला इंटर्न डॉक्टर के वीडियो पर विवाद हुआ है. युवा डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें गाली और अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. अब डीसी मुकेश रेपस्वाल ने जांच के आदेश दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

अपशब्द...गालियां और सवाल! मेडिकल क़ॉलेज की युवा इंटर्न डॉक्टर का विवादित VIDEOचंबा के मेडिकल कॉलेज की युवा डॉक्टर का विवादित वीडियो.

चंबा. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में हाल ही में एक युवा डॉक्टर की कार्यशैली को लेकर विवाद हुआ था. अब फिर से एक और मामला सामने आया है. चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की युवा महिला डॉक्टर के वीडियो पर बवाल हुआ है. फिलहाल, लोगों ने इस संबंध में डीसी और अस्पताल प्रबंधन को शिकायत दी है.

दरअसल, मेडिकल कॉलेज की इंटर्न डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था और उसमें अपशब्द कहे थे. साथ ही चंबा के लोगों की भी निंदा की थी. इस पर अब विवाद खड़ा हो गया है. हाल ही में महिला इंटर्न डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कुछ ऐसे शब्द कहे थे, जिन्हें लिखा नहीं जा सकता है.

घटना से नाराज़ लोगों ने महिला इंटर्न डॉक्टर के खिलाफ  डीसी शिकायत सौंपी है और मांग की है कि डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की जाए. स्थानीय नागरिक प्रशांत ने बताया कि, “महिला इंटर्न डॉक्टर ने चंबा के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. यह बर्दाश्त योग्य नहीं है. प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए. इस पर डीसी मुकेश रेपस्वाल  ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
चंबा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जालम सिंह ने कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से इस शिकायत की जानकारी मिली है. जैसे ही शिकायत पत्र औपचारिक रूप से हमारे पास पहुंचेगी, हम इस पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे. इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज दोनों ही स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल लोग सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं.

वीडियो में क्या कहा था

युवा महिला इंटर्न डॉक्टर ने अपने वीडियो में तीसा अस्पताल में हुए प्रकरण को लेकर सवाल उठाए थे. युवती अपने वीडियो में अपशब्द कहती हैं. वह कहती हैं कि छोटी बच्ची के लिए डॉक्टर ने कैसे गलत बोल दिया….लेकिन जब बड़ी बच्ची के लिए गलत कमेंट किए जा रहे हैं तो फिर लोग कहां गए हैं. मैंने रो-रो कर रील नहीं बनाई. इसके बाद युवती अपशब्द कहती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही कहती हैं कि मेरी परवरिश ऐसी नहीं हुई है. अब इस वीडियो को लेकर विवाद हो रहा है. उधर, महिला डॉक्टर के वीडियो पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं.

तीसा वाला मामला क्या है

गौरतलब है कि तीसा अस्पताल में एक महिला अपनी बच्ची को इलाज के लिए लाई थी. रात को डॉक्टर ने फोन पर ही जब दवा लेने की सलाह की तो महिला ने डॉक्टर को मौके पर बुलाया था. इस पर डॉक्टर जब स्टाफ से बात कर रहा था तो महिला का आरोप है कि युवा डॉक्टर ने बच्ची को लेकर अपशब्द कहे थे. मामले ने खासी सुर्खियां बटोरी थी और जांच के आदेश भी दिए थे. इसी मुद्दे पर उपरोक्ट युवा महिला इंटर्न डॉक्टर ने वीडियो में सवाल उठाए थे. लेकिन साथ ही भद्दी भाषा का भी इस्तेमाल किया था.

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

Location :

Chamba,Chamba,Himachal Pradesh

First Published :

October 28, 2025, 09:11 IST

homehimachal-pradesh

अपशब्द…गालियां और सवाल! मेडिकल क़ॉलेज की युवा इंटर्न डॉक्टर का विवादित VIDEO

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj