माधुरी दीक्षित का जूते चुराई पर बना सुपरहिट गाना, आजतक इस रस्म पर कोई नहीं बना पाया ऐसा तगड़ा गाना

माधुरी दीक्षित ने करियर में 100 से भी ज्यादा हिट गाने दिए हैं. उनकी फिल्मों की तरह गानों का भी खूब रौला रहता है. तभी तो हम आपके हैं कौन के गाने ही ले लीजिए जिसका एक एक गाना सुपरहिट था. इसी फिल्म में जूता चुराई पर बना गाना आजतक ब्लॉकबस्टर है. आज भी हर शादी में ये गाना सुनने को मिल ही जाता है. ये है सलमान खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया जूते दे दो गाना. जिसमें माधुरी और सलमान खान की नोकझोंक देखने को मिलती हैं. माधुरी का किरदार लड़कीवालों से जुड़ा है तो सलमान का लड़के वाले. आजतक जूते चुराई की रस्म पर इससे बेहतरीन गाना कोई नहीं बना पाया है. हम आपके हैं कौन फिल्म का ये गाना लता मंगेश्कर ने S.P. Balasubrahmaniam के साथ मिलकर गाया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
माधुरी दीक्षित का जूते चुराई पर बना सुपरहिट गाना, कोई नहीं बना पाया ऐसा गाना



