Rajasthan

उदयपुर में आचार्यश्री महाश्रमण ने दिया संदेश: अज्ञानता सबसे बड़ा दुख, ज्ञान ही मोक्ष का पथ

Last Updated:November 25, 2025, 14:37 IST

उदयपुर में आचार्यश्री महाश्रमण का भव्य स्वागत किया गया. काया-बलीचा से लेकर प्रगति आश्रम तक 13 किलोमीटर के विहार मार्ग पर हजारों श्रावक-श्राविकाएं धर्म ध्वज के साथ उनके स्वागत में खड़े नज़र आए. गोवर्धन विलास स्थित मार्वल वाटर पार्क में आयोजित धर्मसभा में आचार्यश्री ने ज्ञान के महत्व पर कहा कि बिना ज्ञान के जीवन अंधकारमयी हो जाता है. उन्होंने बताया कि शास्त्रों और जैन आगमों में ज्ञान का अथाह भंडार है, जिसका सार ग्रहण करना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर.  आचार्यश्री महाश्रमण का भव्य स्वागत किया गया, काया-बलीचा में प्रवेश के साथ ही पूरे मार्ग में हजारों श्रावक-श्राविकाएं जयकारों के साथ आचार्यश्री और उनकी धवलवाहिनी के स्वागत में खड़े नज़र आए. हाथों में धर्म ध्वज लिए महिलाएं पीली साड़ी में और पुरुष सफेद वस्त्रों में दिख रहे थे. हर कोई आचार्यश्री के दर्शन और आशीर्वाद पाने को उत्साहित था.

आचार्य महाश्रमण इसके बाद गोवर्धन विलास स्थित मार्वल वाटर पार्क पहुंचे, जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ. इस दौरान उन्होंने ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में ज्ञान का होना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि बिना ज्ञान के जीवन अंधकारमयी हो जाता है. आचार्यश्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को यह भी पता न हो कि उसकी मंज़िल कहां है, वह जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता. इसलिए ज़रूरी है कि मनुष्य अच्छे-बुरे, लाभ-हानि और धर्म के बारे में सही समझ रखे.

आचार्यश्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों और जैन आगमों में ज्ञान का अथाह भंडार है, लेकिन लोग समय के अभाव में उन्हें पढ़ नहीं पाते. कई बार परिस्थितियां भी बाधा बन जाती हैं. इसके बावजूद हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए कि वह शास्त्रों के सार को ग्रहण करे, उन्होंने कहा कि गुरुजन और साधु-संतों के सानिध्य में ज्ञान का मार्ग और अधिक सरल हो जाता है. धर्मसभा के दौरान उन्होंने बताया कि चित्त की निर्मलता से ही ज्ञान प्राप्त होता है. सम्यक ज्ञान के साथ आचरण ही अध्यात्म की पहचान है. अज्ञानता सबसे बड़ा दुख है, इसलिए जीवन में ज्ञान और सदाचार दोनों ज़रूरी हैं. ज्ञान और आचरण के साथ ही व्यक्ति सफलता तथा मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ सकता है. काया पीएमसी से लेकर प्रगति आश्रम तक लगभग 13 किलोमीटर का विहार करते हुए आचार्यश्री के स्वागत में पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. प्रगति आश्रम में पहुंचते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गई.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

November 25, 2025, 14:37 IST

homerajasthan

उदयपुर में आचार्यश्री महाश्रमण ने आयोजित धर्मसभा में दिया संदेश, पढ़े पूरी खबर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj