केमिकल नहीं, नैचुरल तरीका अपनाएं! डाइट में शामिल करें ये 6 बीज, बाल बनाएंगे घने और चमकदार – Rajasthan News

Last Updated:January 06, 2026, 06:25 IST
Hair Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का झड़ना, रूखापन और समय से पहले सफ़ेद होना आम समस्या बन गया है. आयुर्वेदिक डॉक्टरों के अनुसार केवल बाहरी देखभाल नहीं, बल्कि सही आहार भी बालों की सेहत के लिए जरूरी है. मेथी, तिल, अलसी, चिया, कद्दू और सूरजमुखी जैसे बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें मौजूद प्रोटीन, ओमेगा-3, आयरन और जिंक बालों की जड़ों को मजबूत कर हेयर ग्रोथ बढ़ाते हैं. नियमित सेवन से बाल प्राकृतिक रूप से घने और चमकदार बनते हैं.
आज के समय में बालों का झड़ना, रूखापन, पतलापन और समय से पहले सफ़ेद होना एक आम समस्या बन चुकी है. बदलती जीवनशैली, तनाव, पोषण की कमी और खाने में केमिकल का उपयोग बालों की जड़ों को कमजोर बना देते हैं. ऐसे में केवल बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि सही आहार भी बालों की सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है. प्रकृति ने हमें ऐसे कई बीज दिए हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बालों को भीतर से मज़बूती देते हैं.

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि इन बीजों में मौजूद प्रोटीन, आयरन, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को पोषण देकर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. यदि इन्हे सही तरीके से अपने दैनिक आहार में शामिल किया जाए, तो बालों की अधिकांश समस्याओं से प्राकृतिक रूप से छुटकारा पाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 6 चमत्कारी बीजों के बारे में जो बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार मेथी के बीज आयरन, प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं. ये बालों की जड़ों को मज़बूत बनाकर हेयर फॉल कम करने में मदद करते हैं और नए बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा तिल के बीज भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये स्कैल्प को पोषण देते हैं, बालों की जड़ों को मज़बूत करते हैं और समय से पहले सफ़ेद होने की समस्या को भी कम करते हैं.
Add as Preferred Source on Google

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों की नमी बनाए रखता है. यह रूखेपन, दोमुंहे बालों और टूटने की समस्या को कम करता है. नियमित सेवन से स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है. वहीं चिया सीड्स प्रोटीन, मिनरल्स और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं. ये केराटिन उत्पादन को सपोर्ट करते हैं, जिससे बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं. चिया सीड्स बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करने में सहायक माने जाते हैं.

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि कद्दू के बीजों में जिंक, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों के पतलेपन को कम करते हैं और पोषण की कमी से होने वाले हेयर फॉल में लाभकारी होते हैं. इसके अलावा सूरजमुखी के बीज में बीविटामिन E पाया जाता है, जो बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं. इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बालों में प्राकृतिक चमक आती है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि अधिकतर लोग बालों की सेहत के लिए इन बीजों के बारे में जानते हैं, लेकिन इन बीजों का उपयोग कैसे करना है यह नहीं जानते. इनका उपयोग बेहद ही आसान तरीके से किया जाता है. इन सभी बीजों का लाभ पाने के लिए इन्हें नियमित रूप से उपयोग करना आवश्यक है. मेथी, चिया और अलसी जैसे बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं, जबकि तिल, कद्दू और सूरजमुखी के बीजों को हल्का भूनकर सलाद, दही, स्मूदी या नाश्ते में शामिल किया जा सकता है. चाहें तो सभी बीजों को समान मात्रा में लेकर हल्का भूनकर पीस लें और इस मिश्रण का 1 चम्मच रोज़ गुनगुने पानी या दूध के साथ सेवन करें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
January 06, 2026, 06:25 IST
homelifestyle
बालों का झड़ना रोकना है तो अपनाएं ये 6 चमत्कारी बीज, हेयर फॉल से मिलेगी राहत



