Rajasthan

गुलाब-चॉकलेट से समझाइश, फिर चालान की चेतावनी! भिवाड़ी में ट्रैफिक नियमों पर अनोखा अभियान, आप भी देखें

Last Updated:January 10, 2026, 17:06 IST

Road safety:  खैरथल–तिजारा जिले के भिवाड़ी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों को लेकर अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया. जिंदल एल्युमिनियम, नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर वाहन चालकों को गुलाब और चॉकलेट देकर नियमों का पालन करने का संदेश दिया, साथ ही उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

ख़बरें फटाफट

अलवर :  खैरथल–तिजारा जिले में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क पर सुरक्षित यात्रा के महत्व को समझाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है. इसी क्रम में सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत भिवाड़ी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस अभियान के अंतर्गत जिंदल एल्युमिनियम और नगर परिषद भिवाड़ी के पार्षद नरेंद्र खटाना ने जिला यातायात पुलिस भिवाड़ी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम भिवाड़ी के बैरियर नाके पर आयोजित किया गया, जहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई.

गुलाब-चॉकलेट से ट्रैफिक नियमों की समझाइशइस दौरान जिंदल एल्युमिनियम कंपनी के प्रबंधक स्टाफ और यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को गुलाब के फूल और चॉकलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. विशेष रूप से उन दोपहिया वाहन चालकों का उत्साहवर्धन किया गया जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था और उन कार चालकों की सराहना की गई जिन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी. वहीं दूसरी ओर, जिन वाहन चालकों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी या दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पाए गए, उन्हें भी गुलाब का फूल और चॉकलेट देकर समझाइश की गई. उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया. इस पहल का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के बजाय सकारात्मक संदेश देकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा.

सीट बेल्ट-हेलमेट नहीं तो चालान की चेतावनीइस मौके पर आशीष गोयल, हिमांशु गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद नरेंद्र खटाना, यातायात पुलिस से सतीश यादव, शेर सिंह, धन सिंह चौधरी सहित जिंदल एल्युमिनियम का स्टाफ मौजूद रहा. भिवाड़ी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बताया कि फिलहाल सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है और नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी जा रही है. इसमें सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के बाद भी जो लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत वाहन जब्त किए जाएंगे.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

January 10, 2026, 17:06 IST

homerajasthan

गुलाब-चॉकलेट से समझाइश, फिर चालान की चेतावनी! भिवाड़ी में ट्रैफिक अभियान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj