दिल्ली–जयपुर के बाद अब अलवर में चलेगी ई-बस, 50 बसों से बदलेगी शहर की पूरी ट्रैफिक तस्वीर

Last Updated:December 29, 2025, 16:09 IST
Alwar News : अलवर में प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत 50 ई-बसें नौ प्रमुख मार्गों पर चलेंगी, जिससे प्रदूषण कम होगा और शहरवासियों को पहली बार सस्ती व सुगम सिटी बस सेवा मिलेगी. नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत अलवर शहर में 50 ई-बसें चलाई जाएंगी.
ख़बरें फटाफट
अलवर. दिल्ली–जयपुर की तर्ज पर अब अलवर शहर में भी जल्द ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है. इस सेवा के शुरू होने से शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित और सस्ती यात्रा सुविधा मिलेगी. ई-बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और शहर के भीतर आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान और व्यवस्थित हो सकेगा.
नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत अलवर शहर में 50 ई-बसें चलाई जाएंगी. इन बसों की व्यवस्था रूडसिको द्वारा की जाएगी और अलवर प्रशासन इसकी निगरानी करेगा. दिल्ली एनसीआर और अलवर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ई-बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन यूआईटी द्वारा शहर के नजदीक बहाला क्षेत्र में बनाने के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है.
शहर के प्रमुख मार्गों से होकर चलेंगी ई-बसेंनगर निगम अलवर क्षेत्र में ई-बसों के लिए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं. ये 50 बसें अलवर शहर के नौ प्रमुख मार्गों से होकर संचालित होंगी. इनमें बगड़ तिराया–प्रतापबंध मार्ग, हनुमान सर्किल–उमरैण मार्ग, सूर्य नगर–हनुमान सर्किल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा, सूर्य नगर मोड़–चिकानी, हनुमान सर्किल–दादर, सूर्य नगर–उमरैण सहित शहर के अधिकांश प्रमुख बाजार और आवासीय क्षेत्र शामिल हैं. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-बसों का संचालन 5 से 10 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा.
सरकारी कार्यालयों और बाजारों तक आसान पहुंचई-बस सेवा शुरू होने से लोगों को प्रमुख सरकारी कार्यालयों, शहर के बड़े बाजारों, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी. अलवर मिनी सचिवालय में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोगों का रोजाना आना-जाना होता है. ऐसे में ई-बसों के संचालन से आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी.
पहली बार मिलेगी सिटी बस सुविधानगर निगम अलवर द्वारा बड़े शहरों की तर्ज पर ई-बसों का संचालन किए जाने से शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को पहली बार सिटी बस सेवा का लाभ मिलेगा. इससे पहले अलवर शहर में सिटी ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था. ई-बस सेवा शुरू होने से शहर के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूती मिलेगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Alwar,Rajasthan
First Published :
December 29, 2025, 16:09 IST
homerajasthan
दिल्ली–जयपुर के बाद अब अलवर में चलेगी ई-बस, बदलेगी शहर की पूरी ट्रैफिक तस्वीर



