Entertainment

एससी के टाइगर सफारी पर फैसले के बाद कंगना रनौत पहुंची गिर नेशनल पार्क, भतीजे संग किया लॉयन सफारी को एन्जॉय

Last Updated:November 18, 2025, 20:53 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स और यात्रा अनुभवों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. मंगलवार को कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर गुजरात के गिर नेशनल पार्क की यात्रा के कुछ खूबसूरत पल शेयर किए. Kangana Ranaut

कंगना रनौत के लिए गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी उनके लिए एक खास अनुभव रही, जिसमें उन्होंने न केवल गिर पार्क की खूबसूरती को एन्जॉय किया, बल्कि वहां के वन्यजीवों को देखने का भी भरपूर मजा लिया. हाल में सुप्रीम कोर्ट ने टाइगर रिजर्व या हैबिटेट के मुख्य एरिया में सफारी पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस बीच, कंगना ने अपने गिर नेशनल पार्क से सफारी की तस्वीरें शेयर की हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut

सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध लगाने के साथ ही निर्देश दिया कि ऐसी सफारी केवल गैर-वन या खराब वन भूम पर ही की जा सकती हैं. मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने वकील गौरव कुमार बंसल द्वारा उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और बाघ संरक्षण योजना के उल्लंघन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut

इस बीच कंगना रनौत इंस्टाग्राम पर गिर नेशनल पार्क में बिताए समय की तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में कंगना जंगल की सुंदरता का एन्जॉय करती हुईं नजर आ रही हैं. उन्होंने एक सफारी जैकेट पहनी हुई है और हाथ में दूरबीन है, जिससे वह वन्यजीवों को देख रही थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Add as Preferred Source on Google

Kangana Ranaut Safari

कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “गुजरात बहुत अच्छा है. इसकी सुंदरता, संस्कृति और प्रामाणिकता देखकर मैं बिल्कुल हैरान रह गई हूं. आज गिर नेशनल पार्क और अभयारण्य में मेरे साथ मेरा छोटा दोस्त पृथ्वी था, जो अब मेरा पसंदीदा ट्रैवल दोस्त बन गया है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut Safari

कंगना रनौत ने आगे लिखा, “हम बहुत खुश हैं कि हमने कई प्रजातियों को देखा, और वैसे भी गुजरात का शेर तो दुनियाभर में प्रसिद्ध है.” कंगना रनौत के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut Safari

एक फैन ने लिखा, ‘हिमाचल की शेरनी गुजरात में शेर देखने गई.’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘एक शेर, दूसरे शेर को देख रहा है.’ अन्य फैंस ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि कंगना रनौत दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं.’ (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut Safari

वहीं गुजरात के फैंस ने कमेंट्स में उनका स्वागत किया और लिखा, ‘वेलकम टू गुजरात, क्वीन कंगना.’ कंगना रनौत के करियर की बात करें तो उन्होंने अपना फिल्मी करियर 2006 में फिल्म ‘गैंगस्टर’ के जरिए शुरू किया. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut Safari

इसके बाद, कंगना ने ‘फैशन’, ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स’, और ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक अपना कब्जा जमाए रखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 18, 2025, 20:53 IST

homeentertainment

एससी के टाइगर सफारी पर फैसले के बाद कंगना रनौत पहुंची गिर नेशनल पार्क

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj