National

स्टेज के पीछ PM मोदी ने किसे बुलाया? दिव्यांग शख्स को मिला ऐसा रिटर्न गिफ्ट, खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Last Updated:March 08, 2025, 00:02 IST

PM Modi Surat News: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत में दिव्यांग फाइन आर्टिस्ट मनोज को रिटर्न गिफ्ट देकर उसके तोहफे को बेहद अनमोल बना दिया. पीएम मोदी ने मनोज को निजी चौर पर स्टेज के पास मिलने के लिए भी बुला…और पढ़ेंस्टेज के पीछ PM मोदी ने किसे बुलाया? दिव्यांग को मिला ऐसा रिटर्न गिफ्ट कि...

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग फाइन आर्टिस्ट को गले लगातर उसकी हौसला अफजाई की.

सूरत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं. सूरत में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने एक दिव्यांग फाइन आर्टिस्ट मनोज की पेंटिंग पर हस्ताक्षर भी किए. मनोज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि वह पीएम मोदी को पेंटिंग गिफ्ट करना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उस पर हस्ताक्षर करके उन्हें ही रिटर्न गिफ्ट दे दिया. सूरत की सभा में दोनों हाथों से दिव्यांग मनोज की एक पेंटिंग पर प्रधानमंत्री की नजर पड़ी. पेंटिंग में पीएम मोदी भगवान राम को प्रणाम करते हुए, राम मंदिर को दिखाया गया था. उन्होंने पेंटिंग पर अपने हस्ताक्षर करते हुए लिखा ‘प्रिय मनोज, अद्भुत… खूब-खूब अभिनंदन….’

पीएम मोदी ने पेंटिंग बनाने वाले दिव्यांग कलाकार मनोज को मंच के पीछे बुलाकर उनसे मुलाकात भी की. मनोज ने आईएएनएस को बताया, “पीएम मोदी ने स्टेज के पास बुलाकर मुझे गले लगा लिया. पेंटिंग कैसे बनाई, उसके बारे में पूछा.”. मनोज की मानें तो यह पेंटिंग वह पीएम मोदी को गिफ्ट करने के लिए लाए थे लेकिन, “पीएम ने इस पर हस्ताक्षर करके मुझे रिटर्न गिफ्ट दे दिया”. मनोज ने कहा कि यूं तो यह एक साधारण पेंटिंग थी, लेकिन पीएम मोदी ने हस्ताक्षर करके इसे अनमोल बना दिया.

#WATCH | Surat, Gujarat: PM Modi signed the painting presented by renowned mouth and foot painter Manoj Bhingare during his roadshow earlier today. pic.twitter.com/gaAFOHplNO

— ANI (@ANI) March 7, 2025

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj