अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया की आखिरी फिल्म, धर्मेंद्र संग, श्रीराम राघवन निर्देशन

Last Updated:December 31, 2025, 10:05 IST
श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म से अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रहे हैं. अगस्त्य की ये दूसरी फिल्म है जबकि अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया की पहली फिल्म है. डायरेक्टर ने बताया कि वरुण धवन इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे, लेकिन उनकी उम्र के चलते उन्हें अगस्त्य से रिप्लेस कर दिया गया.
ख़बरें फटाफट
इक्कीस से अगस्त्य नंदा सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू कर रहे हैं.
नई दिल्ली. 1 जनवरी 2026 को अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की फिल्म इक्कीस रिलीज होने जा रही है. श्रीराम राघवन की इस अपकमिंग फिल्म से दो स्टारकिड सिल्वर स्क्रीन पर शानदार डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. असली घटना पर आधारित इक्कस को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. ये दिवंगत धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है जो इसे और भी खास बनाती है. ‘इक्कीस’ के प्रीमियर पर धर्मेंद्र को आखिरी बार पर्दे पर देख अनिल शर्मा, सनी देओल और बॉबी देओल काफी भावुक हो उठे थे. अब कल ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं ये तो समय ही बताएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. इसके लिए मेकर्स के दिमाग में दूसरे स्टारकिड की छवि थी.
अगस्त्य नंदा से पहले श्रीराम राघवन की इक्कीस में वरुण धवन नजर आने वाले थे. ‘द हिंदू’ के साथ बात करते हुए डायरेक्टर ने फिल्म में वरुण धवन को रिप्लेस करने की वजह का खुलासा किया. श्रीराम कहते हैं, ‘वरुण और मैंने ‘बदलापुर’ में साथ काम किया था और वो इस फिल्म को लेकर उत्साहित थे. जब तक हमने ‘इक्कीस’ की स्क्रिप्ट लिखना शुरू किया, तब तक कोविड-19 महामारी आ गई और हमें अपनी योजनाएं बदलनी पड़ीं’.
उम्र की वजह से वरुण धवन के हाथ से फिसली इक्कीस
डायरेक्टर आगे बताते हैं , ‘जैसे-जैसे मैंने स्क्रिप्ट पर काम किया, मुझे एहसास हुआ कि इस फिल्म की कहानी के लिए उम्र बहुत जरूरी है. कुछ सीन में अरुण की उम्र 19 साल दिखाई गई है. वो दौर अब जा चुका है जब जीतेंद्र 40 की उम्र में पेड़ों के इर्द-गिर्द डांस करते थे. स्क्रिप्ट को एक नया चेहरा चाहिए था और अगस्त्य जब कास्ट हुए, तब उनकी उम्र 21 साल थी’.
वरुण धवन
अगस्त्य ने फिल्म को दिए 3 साल
फिल्म की कहानी की डिमांड के बारे में श्रीराम राघवन कहते हैं कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए एक ऐसे एक्टर की तलाश थी जो जो दो से तीन साल तक इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह समर्पित रहे. वो कहते हैं, ‘सीधे शब्दों में कहूं तो ये एक लड़के के मर्द बनने की कहानी है. कम उम्र के अलावा, जो अरुण ने बहादुरी दिखाई, जिसके लिए उन्हें परम वीर चक्र मिला, वो उनकी जिंदगी के आखिरी दो घंटे में हुआ. उन आखिरी दो घंटों तक उन्हें खुद नहीं पता था कि वो हीरो हैं. मैं चाहता था कि अगस्त्य में वो जज्बा और मासूमियत दिखे. मुझे लगता है अगस्त्य की आंखों में ये सब झलकता है’.
नेशनल अवॉर्ड विनर श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के असली जीवन पर बेस्ड है. सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल परम वीर चक्र पाने वाले भारत के सबसे युवा सैनिक हैं.
About the AuthorPranjul Singh
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
December 31, 2025, 10:05 IST
homeentertainment
अमिताभ बच्चन के नाती नहीं, ये स्टारकिड था ‘इक्कीस’ के लिए पहली पसंद



