Entertainment

पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या की नाना संग शेयर की अनदेखी फोटो

Last Updated:November 21, 2025, 10:22 IST


ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिता कृष्णराज राय की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने कई सारी फोटोज शेयर कर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी लिखा. ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के साथ पिता की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं.

ख़बरें फटाफट

पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय, दिखाई अनदेखी फोटोऐश्वर्या ने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया.

नई दिल्ली. ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों फिल्मी दुनिया में कुछ कम एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ग्लैमर की दुनिया से दूर अपनी फैमिली लाइफ में व्यस्त हैं. वो सोशल मीडिया पर भी कुछ खास एक्टिव नहीं रहती हैं. ऐश्वर्या कुछ खास मौकों पर ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट वगैरह शेयर करती हैं और कल एक ऐसा ही खास मौका था. पूर्व मिस वर्ल्ड ने अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक पोस्ट शेयर उन्हें याद किया. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी बेटी आराध्या की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी दिखाईं.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे डियरएस्ट डैडी-अज्जा. हमारे गार्डियन एंजल. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं. हमारी आराध्या 14 साल की हो गई है. आप सभी के ढेर सारे प्यार के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. हम आपके प्यार और आशीर्वाद के आभारी हैं.

ऐश्वर्या राय ने दिखाई पिता संग बेटी आराध्या की अनदेखी तस्वीर

एक्ट्रेस ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें से एक में छोटी सी आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या की गोद में अपने नाना की तस्वीर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में आराध्या अपने नाना की गोद में हैं और वो उन्हें ढेर सारा प्यार करते दिख रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj