Rajasthan

सर्दियों में दूध उत्पादन क्यों घटता है? कारण और समाधान | Winter Milk Production Drop Causes & Solutions

दौसा. सर्दी का मौसम शुरू होते ही जिले में दूध उत्पादन घटने की समस्या सामने आने लगी है. ग्रामीण क्षेत्रों के कई पशुपालकों ने बताया कि उनकी गाय और भैंसों का दूध पिछले कुछ दिनों में लगातार कम हुआ है. इसी संदर्भ में पशु चिकित्सा अधिकारी जल सिंह मीणा ने बताया कि ठंड का सीधा असर पशुओं की सेहत और दूध उत्पादन पर पड़ता है. सर्दियों में पानी कम पीना, आहार में बदलाव, धूप न मिलना, पाचन गड़बड़ होना और ठंड पकड़ लेना प्रमुख कारण हैं.

मीणा ने बताया कि सर्दियों में पशु ठंडा पानी पीने से बचते हैं, जिससे पानी की मात्रा सामान्य दिनों की तुलना में आधी भी रह जाती है. पानी कम पीने से उनके शरीर में पोषण स्तर गिरता है और दूध उत्पादन घटता है. उन्होंने सलाह दी कि पशुपालकों को सर्दियों में पशुओं को गुनगुना पानी पिलाना चाहिए, जिससे वे आसानी से पर्याप्त पानी पी सकें.

आहार में कमी से गिरता उत्पादनसर्दियों में यदि पशुओं को दानेदार और संतुलित आहार नहीं मिलता तो वे दूध देना कम कर देते हैं. पशु चिकित्सक ने सर्दियों में रोजाना यह आहार देने की सलाह दी:

200–250 ग्राम गेहूं चापर
200–250 ग्राम चना चापर
मक्का या अन्य दानेदार अनाज
गुड़
50 ग्राम मिनरल मिक्सचर
50 ग्राम नमक

उन्होंने बताया कि यह आहार लगातार 10 दिन दिया जाए तो पशुओं की ऊर्जा की कमी दूर हो जाती है और दूध में सुधार दिखने लगता है.

धूप और ठंड से बचाव जरूरीसर्दियों में पशुओं को धूप कम मिल पाती है, जिससे उनके शरीर की गर्मी और पाचन दोनों प्रभावित होते हैं. मीणा ने कहा कि पशुओं को प्रतिदिन 2 से 4 घंटे धूप में रखना चाहिए, जिससे ऊर्जा स्तर बना रहे और दूध उत्पादन बेहतर रहे. ठंड लगने पर पशु खाना कम करते हैं और दूध भी घट जाता है. इसलिए रात में उन्हें खुले स्थान पर न बांधने, शेड में हवा रोकने, नीचे बोरे या सूखी पराली बिछाने और छोटे बछड़ों के लिए ऊनी सुरक्षा सामग्री उपयोग करने की सलाह दी गई है.

पाचन खराब होना भी एक प्रमुख वजहसर्दियों में बदहजमी, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएँ बढ़ जाती हैं. इसके लिए उन्होंने यह घरेलू नुस्खा सुझाया:

1 चम्मच हल्दी
2–3 चम्मच अजवाइन
100–150 ग्राम गुड़

यह मिश्रण 3–4 दिन खिलाने से पाचन सामान्य हो जाता है. मीणा ने कहा कि यदि पशु सुस्त दिखाई दें, पानी कम पिएं या अचानक दूध कम कर दें, तो तुरंत आहार और पानी पर ध्यान देना चाहिए. सही देखभाल और प्रबंधन से सर्दियों में भी दूध उत्पादन स्थिर रखा जा सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj