Rajasthan

| Ajmer Court | Rajasthan News |

Last Updated:December 19, 2025, 16:08 IST

Ajmer Court News : अजमेर न्यायालय के बाहर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने जयपुर–अजमेर रोड जाम किया, पीडब्ल्यूडी अधिकारी विपिन जिंदल से मारपीट हुई, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ. जानकारी के अनुसार नया न्यायालय भवन बनने के बाद अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों को रोजाना व्यस्त सड़क पार कर न्यायालय आना-जाना पड़ता है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर कोर्ट के बाहर बवाल, मांग अनसुनी पड़ी तो भड़के अधिवक्ता, दो घंटे भारी जाम

अशोक सिंह भाटी/अजमेर. अजमेर शहर में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब अजमेर न्यायालय के बाहर अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामला न्यायालय परिसर के बाहर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से जुड़ा है, जिसे लेकर अधिवक्ता लंबे समय से मांग कर रहे थे. प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि जयपुर–अजमेर रोड जैसे शहर के मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार नया न्यायालय भवन बनने के बाद अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों को रोजाना व्यस्त सड़क पार कर न्यायालय आना-जाना पड़ता है. जयपुर रोड से जुड़ने वाला यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है और तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां हर समय हादसों का खतरा बना रहता है. अधिवक्ताओं का कहना है कि कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं, इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी और अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से अब तक स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया. इसी मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और साफ कहा कि जब तक ब्रेकर नहीं बनेगा, आंदोलन जारी रहेगा.

दो घंटे तक ठप रहा यातायातरोड जाम की सूचना मिलते ही यातायात विभाग ने मौके पर पहुंचकर डायवर्जन लागू किया, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह न बिगड़े. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से समझाइश करने का प्रयास किया. इसके बावजूद जयपुर–अजमेर रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा. इस दौरान एंबुलेंस, स्कूल बसों और रोजमर्रा के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

पीडब्ल्यूडी अधिकारी से हुई मारपीटस्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब बातचीत करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी अधिकारी के साथ अधिवक्ताओं की तीखी बहस हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि अधिवक्ताओं ने पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता विपिन जिंदल के साथ मारपीट कर दी. यह घटना पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता तैनात कर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शनकरीब दो घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की ओर से अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया गया कि न्यायालय के बाहर शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाएगा. प्रशासन ने यह भी बताया कि आज ही ब्रेकर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

December 19, 2025, 16:08 IST

homerajasthan

अजमेर कोर्ट के बाहर बवाल, मांग अनसुनी पड़ी तो भड़के अधिवक्ता, दो घंटे भारी जाम

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj