Entertainment

Akhanda 2 First Review: झन्नाटेदार डायलॉग्स…हाई वोल्टेज एक्शन, मास एंटरटेनर है नंदमुरी बालकृष्णा की ‘अखंडा 2’

नई दिल्ली. साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा. इसमें नंदमुरी बालकृष्ण ने लीड किरदार निभाया है और वह डबल रोल में नजर आते हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘अखंडा 2’ फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से क्लैश हुई है. अब नंदमुरी बालकृष्ण की मास एक्शन फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है, जानिए कैसी है ये मूवी.

एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर अखंडा 2 फिल्म के निर्देशक बोयापति श्रीनू की तारीफ की है और फिल्म को पावरफुल मास एंटरटेनर बताया है. यूजर ने रिव्यू शेयर किया, ‘अखंडा 2 मास मैडनेस को बड़े स्केल और इंटेंसिटी के साथ वापस लाती है. नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर अघोरा अखंड के रूप में दहाड़ते हैं. उनकी मौजूदगी, आभा और डायलॉग डिलीवरी झन्नाटेदार हैं. हर सीन मास सिनेमा का जश्न लगता है.’

सेकेंड हाफ में रफ्तार पकड़ती है फिल्म

यूजर ने बताया कि जहां पहले हाफ में फिल्म की कहानी और उसके किरदारों का परिचय देने पर फोकस किया गया है, वहीं दूसरे हाफ में फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ती है. यूजर ने आगे लिखा, ‘यह फिल्म संघर्ष, खलनायक का वर्चस्व और आध्यात्मिक सेटअप के साथ शुरू होती है. फिर दूसरे हाफ के लिए परफेक्ट तरीके से माहौल तैयार करती है. यहीं फिल्म अपने पीक पर पहुंचती है. एक्शन, डिवाइन सीन्स, थमन के धमाकेदार बीजीएम के साथ मास और माइथोलॉजिकल फ्यूजन अपने पीक पर होता है.’

चौंका देगा अखंडा 2 फिल्म का क्लाइमैक्स

रिव्यू में यह भी कहा गया कि फिल्म का क्लाइमैक्स चौंका देता है. यूजर ने लिखा, ‘क्लाइमैक्स मैसिव है- विजुअली ग्रैंड, इमोशनली चार्ज्ड और स्परिचिअुली पावरफुल. अखंडा 2 की आखिरी लड़ाई बड़े पैमाने पर तैयार की गई है, जो दर्शकों को रोमांच देती है और साथ ही रोंगटे भी कर देती है. फिल्म खत्म होने से पहले बालकृष्ण ने अपना बीस्ट मोड दिखाया है. वहीं, खलनायक और सपोर्टिंग एक्टरस कहानी में असली तनाव जोड़ते हैं और नैरेटिव को मजबूती से सपोर्ट करते हैं.’

फुल मास एंटरटेनर है अखंडा 2 फिल्म

यूजर का कहना है कि ‘अखंडा 2′ एक जोरदार, पावरफुल, मास एंटरटेनर फिल्म है. यह मूवी वो सब देती है, जिसकी दर्शक उम्मीद कर रहे थे. इसमें एक्शन, दिव्यता, इमोशंस और प्योर थिएटर एनर्जी है. मास सिनेमा प्रेमियों के लिए मस्ट है मूवी.’

अखंडा 2 में हर्षाली मल्होत्रा का अहम रोल

गौरतलब है क नंदमुरी बालकृष्णा की फिल्म अखंडा 2 का डायरेक्शन बोयापती श्रीनू ने किया है. यह साल 2021 की सक्सेसफुल फिल्म अखंडा का सीक्वल है. फिल्म राम अचंता और गोपीचंद अचंता के 14 रील्स प्लस बैनर तले बनी है. फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता फीमेल लीड में नजर आती हैं. आदि पिनिसेट्टी पावरफुल कैरेक्टर में हैं और हर्षाली मल्होत्रा भी फिल्म में अहम रोल में नजर आती हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj