झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, उड़ जाएगी नींद! बाड़मेर के नौंवी के छात्र जय ने बनाया जान बचाने वाला सिस्टम

Last Updated:October 29, 2025, 15:25 IST
Barmer News Hindi : बाड़मेर के छोटे से गांव माजीवाला के 9वीं कक्षा के छात्र जय ने सड़क हादसों से सबक लेते हुए ऐसा मॉडल बनाया है जो झपकी लेते ही ड्राइवर को सतर्क कर देगा. जय के इस ‘स्मार्ट गूगल सेंसर सिस्टम’ में सेंसर और वॉटर स्प्रे की तकनीक है, जो नींद में भी जान बचाने का काम करेगा.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर : कहते हैं कभी-कभी एक हादसा इंसान की सोच को बदल देता है और उसे कुछ नया करने की प्रेरणा दे जाता है. ऐसा ही हुआ बाड़मेर जिले के छोटे से गांव माजीवाला के 9वीं कक्षा के छात्र जय के साथ हुआ, पड़ोस में सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत ने नन्हे दिमाग को झकझोर दिया. तभी से उसने ठान लिया कि कुछ ऐसा बनाएंगे जिससे ड्राइवर को नींद आने या झपकी लेने पर तुरंत चेतावनी मिल सके.
बाड़मेर जिले के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय माजीवाला के नवमी में पढ़ने वाले छात्र जय ने स्मार्ट गूगल सेंसर सिस्टम बनाया है. इसमें करीब 8 हजार 400 रुपये का खर्च आया है. इसमें साइंस मॉडल में आरडिनो, सेंसर, झम्पर वायर, वॉटर मोटर का इस्तेमाल किया गया है. यह एक तरीके का ऑटो अलर्ट सिस्टम” के रूप में तैयार किया गया है.
नींद से जगाएगा अलर्ट सिस्टमइस मॉडल की खासियत यह है कि जैसे ही ड्राइवर की आंख झपकती है यह सेंसर के माध्यम से सिग्नल पकड़ लेता है और तुरंत अलार्म बजा देता है. अलार्म की आवाज ड्राइवर को सतर्क कर देती है जिससे झपकी के दौरान होने वाले हादसों को रोका जा सकता है. इतना ही नहीं इसमें पानी के फव्वारे भी लगाए गए हैं जिससे चालक पर पानी का छिड़काव होगा जिससे उसकी नींद खुल जाएगी.
छात्र जय ने बनाया हादसा रोक मॉडलछात्र जय का कहना है कि उसने यह विचार तब सोचा जब उसके पड़ोस में सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी. वह घटना उसके मन को व्यथित कर गई. उसने इंटरनेट पर रिसर्च की, स्थानीय विज्ञान शिक्षक से मदद ली और घर में मौजूद पुराने इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स से यह मॉडल तैयार किया है. जय का सपना है कि आने वाले समय में वह इस डिवाइस को और व्यावहारिकता देकर धरातल पर उतारेंगे जिससे चालक को नींद आने की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोका जा सके.
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
October 29, 2025, 15:25 IST
homerajasthan
बाड़मेर के छात्र जय का कमाल, झपकी लेते ही ड्राइवर को जगा देगा सिस्टम



