Sports

हाय री पाकिस्तान की किस्मत… वर्ल्ड कप 2025 की पहली जीत की दहलीज पर थी खड़ी, बारिश की वजह से वापसी की टिकट तय!

Last Updated:October 15, 2025, 22:53 IST

Pakistans almost out of womens world cup: पाकिस्तान की टीम महिला विश्व कप से बाहर होने की कगार पर है. टीम एक अदद जीत का तरस गई है. इंग्लैंड के खिलाफ लगा कि पाकिस्तान पहली जीत दर्ज करने में सफल रहेगा, लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अंक बांटने पर मजबूर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है. हाय री किस्मत, पाकिस्तान WC से लगभग बाहर, बारिश ने उम्मीदों पर फेरा पानीपाकिस्तान की क्रिकेट टीम विश्व कप से लगभग बाहर हो चुकी है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम महिला विश्व कप में एक अदद जीत को तरस गई है. पाकिस्तान के पास इंग्लैंड पर पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण उसे चार बार की चैंपियन टीम के साथ अंक बांटने पड़े. कप्तान फातिमा सना के चार विकेट की मदद से पाकिस्तान ने पिच से मिल रही उछाल और मूवमेंट का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को बारिश के कारण प्रति टीम 31 ओवर के मैच में नौ विकेट पर 133 रन पर रोक दिया था. जवाब में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पाकिस्तान को 113 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (नौ) और ओमाइमा सोहेल (19) ने अच्छी शुरूआत करते हुए 6 . 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए थे.

बारिश रूकती नहीं देखकर मैच आखिर में रद्द कर दिया गया जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की उम्मीदों पर भी लगभग पानी फिर गया. पाकिस्तान टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका है और तीन हार के बाद तालिका में सबसे नीचे है. उसके पास एकमात्र अंक है और अब उसे न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से खेलना है. दूसरी ओर इंग्लैंड सात अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया. आस्ट्रेलिया के भी सात अंक है लेकिन उसका रनरेट प्लस 1 . 35 है जबकि इंग्लैंड का प्लस 1 . 86 है. यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था जो बारिश के कारण रद्द हुआ है. इससे पहले श्रीलंका और आस्ट्रेलिया और श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मैच भी बारिश में धुला था.
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम विश्व कप से लगभग बाहर हो चुकी है.

इससे पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के लिए फातिमा ने 27 रन देकर चार और बायें हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने 16 रन देकर दो विकेट लिये. इंग्लैंड ने 25 ओवरों के बाद सात विकेट 79 रन पर गंवा दिए थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. साढे तीन घंटे के विलंब के बाद मैच प्रति टीम 31 ओवर का कर दिया गया. इंग्लैंड के लिए चार्लोट डीन (33) और एमिली अरलोट (18) ने बाकी छह ओवरों में 54 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

इससे पहले डायना बेग ने दूसरे ही ओवर में टैमी ब्यूमोंट को आउट करके पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दी. फातिमा ने शीर्षक्रम को नेस्तनाबूद करते हुए एमी जोंस (आठ), नेट स्किवेर ब्रंट (चार) और कप्तान हीथर नाइट (18) को सस्ते में आउट किया. सादिया इकबाल ने इसके बाद बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए एम्मा लैंब और सोफिया डंकली (11) को आउट किया. दोनों बाद डीआरएस लिया गया था और फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा. रमीन शमीम ने एलिस कैपसी (16) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. चार बार की चैम्पियन टीम ने 117 डॉट गेंदें खेली.खेल शुरू होने के बाद डीन ने तीन और अरलोट ने दो चौके लगाए. डीन आखिरी ओवर में फातिमा की गेंद पर आउट हुई जो उनका चौथा विकेट था.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2025, 22:53 IST

homecricket

हाय री किस्मत, पाकिस्तान WC से लगभग बाहर, बारिश ने उम्मीदों पर फेरा पानी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj