Rajasthan

Alwar Helicopter Service | Sariska Helicopter Ride | Bhartrihari Helicopter Route | Alwar Tourism Update

Last Updated:November 26, 2025, 12:50 IST

Alwar Helicopter Service: अलवर में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से सरिस्का टाइगर रिज़र्व और भर्तृहरि के दर्शनों के लिए पर्यटकों को अब लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी. यह सेवा यात्रियों का समय बचाएगी और पर्यटन को बढ़ावा देगी. अलवर प्रशासन के इस नए कदम से धार्मिक और नेचर टूरिज्म दोनों में बड़ी सकारात्मक बढ़ोतरी की उम्मीद है.

Alwar News: अलवर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सरिस्का टाइगर रिजर्व और भर्तृहरि में अब पर्यटक हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए आसानी से पहुंच सकेंगे. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित पिनान रेस्ट एरिया से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है, जिससे राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर से आने वाले सैलानियों को बड़ा लाभ मिलेगा. इस नई सुविधा के चलते यात्रा का समय कम होगा और पर्यटक सरिस्का की प्राकृतिक सुंदरता व भर्तृहरि बाबा के दर्शन अधिक सुविधाजनक तरीके से कर पाएंगे. इच्छुक सैलानी इस सेवा की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित पिनान रेस्ट एरिया से शुरू हो गई है. यहां बने हैलीपैड से हेलीकॉप्टर उड़ान भरकर निर्धारित पर्यटन स्थलों और महानगरों तक यात्रियों को ले जाएगा. अभी प्रशासन ने लक्ष्मणगढ़ के सुनारी गांव से इस हवाई सेवा को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है. कंपनी ने पिनान रेस्ट एरिया में अपना कार्यालय भी शुरू कर दिया है. कंपनी के संचालक मनीष मीणा के अनुसार पिनान से सरिस्का, भर्तहरि, अलवर के ऐतिहासिक स्थलों सहित बड़े शहरों के लिए भी हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराई गई है. हेलीकॉप्टर लैंडिंग और उड़ान की सफल टेस्टिंग के बाद से यह सेवा औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है.

हेलीकॉप्टर से सरिस्का के लिए किराया
ऐसे में अलवर घूमने आने वाले पर्यटक जो दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से अलवर आ रहे हैं और उनको सरिस्का और भर्तृहरि बाबा के यहां घूमने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. एविएशन कंपनी की साइट से यात्री अपनी बुकिंग करा सकते हैं. हेलीकॉप्टर से सरिस्का के लिए किराया प्रति व्यक्ति 7200 रुपए रखा गया है. बाकी जगहों का निर्धारण बाद में किया जाएगा. किसी अन्य स्थान से अलवर के लिए भी बुकिंग कराई जा सकेगी.

कई लोगों की जान बचा सकती हैइसके अलावा यह सेवा दुर्घटनाओं के समय घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगी. ताकि सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के भीतर इलाज दिलाना है. एक्सप्रेसवे पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और दुर्घटनाओं की स्थिति में एम्बुलेंस को पहुंचने में समय लग जाता है. ऐसे में हेलीकॉप्टर सेवा तेज और सुरक्षित विकल्प बन सकती है और कई लोगों की जान बचा सकती है.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

November 26, 2025, 12:50 IST

homerajasthan

अलवर टूरिज्म में क्रांति! नई हेलीकॉप्टर सेवा से सरिस्का, अब मिनटों की दूरी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj