मुंबई: Tip Top Covers पर शानदार कस्टम बाइक सीट कवर विकल्प

Last Updated:December 17, 2025, 16:13 IST
मुंबई में ग्रांट रोड स्थित टिप टॉप कवर्स दो-पहिया वाहनों के लिए कस्टमाइज्ड और स्टाइलिश सीट कवर की बड़ी रेंज के लिए मशहूर है. यहां सीट्स की कीमत ₹1,800 से शुरू होकर हाई-एंड विकल्पों तक होती है, जो हर मौसम में इस्तेमाल की जा सकती हैं. स्पोर्ट्स बाइक, स्कूटर और रॉयल एनफील्ड जैसी बाइक्स के लिए आरामदायक और आकर्षक सीट्स उपलब्ध हैं.
मुंबई. इन दिनों चार पहियों की तुलना में दो पहियों की गाड़ियों में अधिक विकल्प मिलते हैं, एक से बढ़कर एक बाइक मार्केट में आती रहती हैं. ट्रैफिक से बचना हो या कई भीड़-भाड़ वाली सड़क हो, दो पहिया वाहन लोगों की पहली पसंद होती है. लेकिन क्या आप अपनी दो पहिया गाड़ी के लिए मजबूरन डिजाइन की गई सीट कवर लगाना चाहते हैं, जबकि मनचाहा कवर नहीं मिल रहा? ऐसे में मुंबई की यह दुकान आपके काम आ सकती है.
टिप टॉप कवर्स नामक यह दुकान मुंबई के ग्रांट रोड में स्थित है, यह ढेरों प्रकार के सीट कवर बेचने के लिए जानी जाती है. सिर्फ़ मुंबई ही नहीं, देश भर से लोग यहां सीट कवर खरीदने आते हैं, क्योंकि यह दुकान शोरूम जैसी है, आपने आज तक सीट कवर की दुकान देखी होगी, लेकिन शायद ही कभी ऐसा शोरूम देखा होगा. यहां बाइक से ज्यादा सीट को सजाकर रखा जाता है.
आरामदायक सीट में ढेरों विकल्प
यहां सीट्स की कीमत ₹1,800 से शुरू होती है और महंगी से महंगी सीट भी उपलब्ध रहती है, यह चीज़ इस बिज़नेस को तेजी से बढ़ाती है. ये सीट्स हर मौसम में इस्तेमाल की जा सकती हैं, हर बाइक मालिक अपनी सवारी को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए एक्सेसरीज़ की तलाश में रहता है. जब बात महंगी बाइक्स की हो, तो कई बाइकर्स लाखों रुपए अपनी बाइक को सजाने में लगा देते हैं. इसमें सुरक्षा से जुड़ी चीजों के साथ-साथ सजावटी चीज़ें भी शामिल होती हैं. राइडर के लिए सीट बहुत जरूरी है, क्योंकि यही आराम और अच्छा बॉडी पॉस्चर देती है, सीट कवर बनाने में हाई-एंड मशीनरी का इस्तेमाल होता है, जो काम को बारीकी से करती है.
सीट की कीमत हज़ारों में
स्पोर्ट्स बाइक या रोज़ इस्तेमाल होने वाले स्कूटर, सभी के लिए सीट्स बनाई जाती हैं, खास बात यह है कि आप कस्टमाइज्ड सीट भी अपने ग्राहकों की मांग के अनुसार तैयार करवा सकते हैं. ऐक्टिवा का सीट ₹5750 में सबसे मजबूत और आकर्षित क्वालिटी में उपलव्ध है. बुर्गमैन स्कूटी कि सीट सिंगल और डबल दोनों तरह बनायी जाती है. इसमें सिंगल सीट में पर्पल और ब्लैक रंग में आराम दायक स्टाइल में तैयार कि गई इस सीट की कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएगे. इस एक सीट की कीमत ₹8500 है. रॉयल एनफील्ड की सिंगल वाला सीट ₹3200 में पड़ेगा. यह लेदर जैसा दिखता है. इसे आप कस्टमाइज्ड करवा कर डबल सीट में भी बनवा सकते है.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
December 17, 2025, 16:13 IST
homemaharashtra
मुंबई की टिप टॉप सीट कवर दुकान पर शानदार कस्टम बाइक सीट कवर का ऑप्शन



