पलाश मुच्छल विवाद के बीच स्मृति मंधाना ने कपिल के शो से किया किनारा, हंसगुल्लों के बीच जेमिमा ने किया जिक्र

Last Updated:December 25, 2025, 10:18 IST
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचेगी. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी शो में नजर आने वाले हैं, लेकिन पलाश मुच्छल विवाद के बीच टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कपिल शर्मा के शो से दूरी बनाए रखी. वह भले एपिसोड में मौजूद नहीं रहीं, लेकिन उनका नाम बातचीत में जरूर गूंजा. शो के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स ने मजाकिया अंदाज में स्मृति का जिक्र किया, जिससे माहौल हंसी से भर गया.
ख़बरें फटाफट
शो का प्रोमो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. कॉमेडी और क्रिकेट का अनोखा संगम इस वीकेंड में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन के नए एपिसोड में देखने को मिलेगा. नेटफ्लिक्स पर 27 दिसंबर को शाम 8 बजे स्ट्रीम होने वाले इस एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को स्पॉटलाइट मिलेगी, जो हाल ही में नवंबर 2025 में ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच चुकी है. कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया था और अब यह जीत कपिल शर्मा के स्टेज पर हंसी-मजाक के साथ सेलिब्रेट होगी.
27 दिसंबर आने वाला यह एपिसोड खुशी, मजाक और राष्ट्रीय गर्व से भरा हुआ है. शो के होस्ट चैंपियंस को अपने स्टेज पर स्वागत करते हुए सेट को क्लासिक कपिल स्टाइल में होने वाली हैं. एपिसोड में हरमनप्रीत कौर के साथ ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतिका रावल और हेड कोच अमोल माजुमदार शामिल होने हैं.
कपिल के शो में नहीं पहुंची स्मृति मंधाना
पलाश मुच्छल विवाद के बीच स्मृति मंधाना ने शो से दूरी बनाए हुई है, लेकिन वे बातचीत का हिस्सा जरूर हैं. प्रोमो में कपिल हरमनप्रीत के ट्रॉफी उठाने से पहले किए गए भांगड़ा मोमेंट का जिक्र करते हैं और खुलासा करते हैं कि स्मृति ने ही उन्हें डांस के लिए उकसाया था. जेमिमा मजाक में कहती हैं, ‘हैरी दीदी हम लोगों की बात नहीं सुनती हैं पर स्मृति ने बोला था कि अगर भांगड़ा नहीं किया तो मैं बात नहीं करूंगी लाइफ भर.’
View this post on Instagram



