National

Amit Shah Cooking Viral Photos | Amit Shah Pongal Dish Cooking Photo- अमित शाह की ऐसी तस्वीर नहीं देखी होगी, जानिए इस हांडी में क्या बना रहे हैं?

Last Updated:January 05, 2026, 18:18 IST

Amit Shah Cooking Viral Photos: अमित शाह का अनोखा अंदाज सामने आया है. तमिलनाडु के मनारपुरम में ‘नम्मा ऊरु मोदी पोंगल’ कार्यक्रम के दौरान शाह खुद हांडी में पोंगल डिश बनाते दिखे. 1008 हांडियों में पोंगल, मंदिर दर्शन और डीएमके पर हमले… शाह का यह दौरा सांस्कृतिक जुड़ाव और 2026 चुनावी रणनीति दोनों का संदेश देता है. (सभी फोटो PTI)

तमिलनाडु के मनारपुरम में जो नजारा सामने आया, उसने सियासत और संस्कृति को एक ही फ्रेम में कैद कर दिया. आमतौर पर सख्त राजनीतिक तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए. बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘नम्मा ऊरु मोदी पोंगल’ कार्यक्रम में शाह खुद पारंपरिक हांडी में पोंगल बनाते दिखे. चम्मच से हांडी चलाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग इस अनदेखे अवतार को देखकर हैरान भी हैं और उत्साहित भी.

यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं था, बल्कि तमिल संस्कृति को सम्मान देने का प्रतीकात्मक प्रयास भी माना जा रहा है. मनारपुरम में 1008 सजी हुई हांडियों में पोंगल बनाया गया था और हर हांडी के पास गन्ने सजाए गए थे, जो फसल उत्सव की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है. अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर न सिर्फ पोंगल बनाया बल्कि पूरे मन से इस सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सा लिया. पारंपरिक परिवेश लोक रंग और त्योहार की खुशबू के बीच शाह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया.

तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था. अमित शाह को अपने बीच देखकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उन्हें घेरकर सेल्फी लेते नजर आए. शाह ने भी पूरे आत्मीय भाव से सबका अभिवादन किया और पोंगल की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान मंच पर बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाठी श्रीनिवासन, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई जैसे बड़े चेहरे मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व भी बढ़ गया.

Add as Preferred Source on Google

1,008 हांडियों में पोंगल बनाना सिर्फ संख्या का खेल नहीं था, बल्कि इसे बीजेपी मोदी सरकार की उपलब्धियों और तमिल पहचान को जोड़ने के संदेश के तौर पर पेश कर रही है. ‘नम्मा ऊरु मोदी पोंगल’ नाम खुद इस बात की ओर इशारा करता है कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को तमिलनाडु की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना चाहती है. शाह ने कहा कि जैसे पोंगल समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है, वैसे ही तमिलनाडु में भी खुशहाली आए. यह बयान सांस्कृतिक भावनाओं के साथ राजनीतिक संकेत भी देता है.

इससे पहले अमित शाह ने तिरुवनाइकावल के प्राचीन श्री जंबुकेश्वर अखिलांडेश्वरी मंदिर और श्रीरंगम के प्रसिद्ध श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन किए. मंदिरों में पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं से मुलाकात ने उनके दौरे को धार्मिक रंग भी दिया. तमिलनाडु जैसे राज्य में, जहां मंदिर और परंपरा सामाजिक जीवन का अहम हिस्सा हैं, शाह का यह कदम बीजेपी की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें पार्टी खुद को स्थानीय संस्कृति के करीब दिखाना चाहती है.

पोंगल उत्सव के बीच शाह का राजनीतिक एजेंडा भी पूरी तरह सक्रिय दिखा. पुडुकोट्टई में ‘तमिलगम थलाई निमिरा तमिलनिन पयनम यात्रा’ के समापन पर उन्होंने डीएमके पर तीखा हमला बोला. शाह ने डीएमके को देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी करार दिया और उस पर हिंदू आस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि 2026 में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी और ‘एक परिवार के शासन’ का अंत होगा. पोंगल जैसे उत्सव के माहौल में यह आक्रामक राजनीतिक संदेश बीजेपी की चुनावी तैयारी को दर्शाता है.

कुल मिलाकर अमित शाह का यह दौरा सिर्फ तस्वीरों तक सीमित नहीं है. हांडी में पोंगल चलाते हुए उनकी वायरल तस्वीरें जहां बीजेपी को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का मौका देती हैं, वहीं मंच से दिए गए भाषण 2026 विधानसभा चुनाव की रणनीति साफ करते हैं. बीजेपी महिला मोर्चा का आयोजन महिलाओं को साधने की कोशिश है, मंदिर दर्शन धार्मिक जुड़ाव का संकेत हैं और डीएमके पर हमले चुनावी रण का बिगुल. यही वजह है कि अमित शाह की यह हांडी सिर्फ पोंगल नहीं पका रही, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में नए संदेश भी उबाल रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

January 05, 2026, 18:18 IST

homenation

अमित शाह की ऐसी तस्वीर नहीं देखी होगी, जानिए इस हांडी में क्या बना रहे हैं?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj