Entertainment

अंशुला कपूर ने होने वाले पति ने किया बर्थडे विश, कभी पूल में करती दिखी मस्ती, तो कभी साथ किया डांस

Last Updated:November 16, 2025, 00:03 IST

अंशुला कपूर ने मंगेतर रोहन ठक्कर को जन्मदिन की बधाई दी है. इसके लिए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके फन मोमेंट्स की क्लिप्स को मिलाकर बना है. इस वीडियो में अंशुला और रोहन को क्रिसमिस ट्री के सामने डांस करते हुए, तो कभी पूल में मस्ती करते हुए दिखे. दोनों अक्टूबर 2025 में सगाई कर चुके हैं. अंशुला कपूर ने होने वाले पति ने किया बर्थडे विश, शेयर किया ये वीडियोअंशुला कपूर ने होने वाले पति को जन्मदिन की बधाई दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के मंगेतर रोहन ठक्कर ने शनिवार को अपना जन्मदिन मनाया. अंशुला ने खास अंदाज में रोहन को जन्मदिन की बधाई दी. अंशुला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे दोनों साथ में इंजॉय कर रहे हैं. अंशुला ने पोस्ट कर लिखा, “आपके साथ मैं सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हूं. आप मुझे हौसला देते हैं, मेरे खाने-पीने का ख्याल रखते हैं और जिंदगी के हर कदम पर मेरा साथ देते हैं. आपका प्यार शांत होते हुए भी इतना गहरा है कि उसने मेरी जिंदगी बदल दी है.

अंशुला कपूर ने आगे लिखा, “आप मेरी खुशियों को अपनी खुशियां मानते हैं, मेरे हर मुश्किल वक्त में बिना कुछ कहे मेरा हाथ पकड़कर साथ खड़े रहते हैं. हालांकि, आपने ये मुझे कभी महसूस नहीं होने दिया और आप मुझे उस तरह समझते हो, जैसे शायद मैंने खुद को भी कभी नहीं समझा होगा. जन्मदिन मुबारक हो, रोहन. आपके साथ जिंदगी सच में हसीन है.”

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj