Rajasthan

Anta by-election । Anta assembly by-election । former BJP MLA Rampal Meghwal । अंता उपचुनाव

Last Updated:October 21, 2025, 16:28 IST

Anta assembly by-election : अंता उपचुनाव में बारां-अटरू विधानसभा सीट से पूर्व में बीजेपी से विधायक रह चुके रामपाल मेघवाल ने भी ताल ठोक दी है. उन्होंने आज बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मेघवाल के चुनाव मैदान में आ जाने से पार्टी के एससी वोट बैंक में सेंध लग सकती है. जानें क्या है रामपाल मेघवाल का बैकग्राउंड.अंता उपचुनाव : BJP के पूर्व MLA रामपाल मेघवाल उतरे बगावत पर, जानें क्या हुआ?रामपाल मेघवाल आरएसएस से जुड़े हुए हैं. बारां-अटरू के विधायक बनने से पहले वे सरकारी टीचर थे.

बारां. अंता विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आज बीजेपी के पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने पार्टी को बड़ा झटका देते हुए बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर दिया है. अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक के इस अप्रत्याशित कदम से BJP हैरान रह गई. आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. रामपाल 2013 से 2018 तक बारां अटरू सीट से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं. उसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिली थी. लेकिन आज उन्होंने अंता उपचुनाव में ताल ठोककर बगावत का बिगुल बजा दिया है.

बीजेपी ने इस उपचुनाव में लंबी कशमकश के बाद पहली बार स्थानीय कार्यकर्ता मोरपाल सुमन को चुनाव मैदान में उतारा था. उसके बाद मोरपाल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया था. लेकिन मंगलवार को अचानक बारां अटरू से पूर्व में बीजेपी की टिकट पर विधायक रह चुके रामपाल मेघवाल उपचुनाव में उतर गए. उन्होंने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को दोपहर में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर दिया है. इससे पार्टी प्रत्याशी मोरपाल सुमन और अन्य पदाधिकारी हैरान रह गए.

मेघवाल को राजे के आशीर्वाद से 2013 में विधानसभा चुनाव का टिकट मिला थारामपाल मेघवाल आरएसएस से जुड़े हुए हैं. बारां-अटरू के विधायक बनने से पहले वे सरकारी शिक्षक थे. वसुंधरा राजे के आशीर्वाद से इन्हें 2013 में विधानसभा चुनाव में टिकट मिला था. उस समय रामपाल ने कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल को करीब 20600 वोटों से परास्त किया था. लेकिन उसके बाद मेघवाल को कभी टिकट नहीं मिला. बताया जा रहा है कि इस बार उन्हें उम्मीद थी कि अंता से टिकट मिल जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी से बगावत कर उपचुनाव में ताल ठोक दी.

बीजेपी के एससी वोट बैंक पर बड़ा असर पड़ सकता हैरामपाल मेघवाल एससी वर्ग से आते हैं. उनके चुनाव मैदान में उतरने से बीजेपी के एससी वोट बैंक पर बड़ा असर पड़ सकता है. इससे पार्टी में चिंता की लहर है. कांग्रेस ने यहां से अपने पुराने कद्दावर नेता प्रमोद जैन ‘भाया’ को चुनाव मैदान में उतार रखा है. कांग्रेस ने उपचुनाव की घोषणा होते ही अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया था. वहीं नरेश मीणा पहले ही चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके थे. बीजेपी ने काफी लंबे मंथन के बार मोरपाल को बीते शुक्रवार को चुनाव मैदान में उतारा था. लेकिन अब मेघवाल के पर्चा भर देने से वह संकट में घिर गई है.

मेघवाल के आने से यह चतुष्कोणीय हो सकता हैअंता में पहले चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होना तय था. लेकिन अब रामपाल मेघवाल के आने से यह चतुष्कोणीय हो सकता है. हालांकि अभी नाम वापसी में समय बाकी है. बीजेपी नेता उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मेघवाल को मना लिया जाएगा. लेकिन अगर मेघवाल अपनी जिद पर अड़े रहे तो बीजेपी के लिए यहां मुश्किलें बढ़ना तय है. ऐसे में यह आने वाले समय में ही तय हो पाएगा कि यहां मुकाबला त्रिकोणीय होगा या चतुष्कोणीय. बहरहाल बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है.

Sandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें

Location :

Baran,Baran,Rajasthan

First Published :

October 21, 2025, 16:28 IST

homerajasthan

अंता उपचुनाव : BJP के पूर्व MLA रामपाल मेघवाल उतरे बगावत पर, जानें क्या हुआ?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj