अनुपम खेर ने साझा किए नए साल के मंत्र, बोले- न मोलभाव, न फालतू तनाव, बस इंसानियत

Last Updated:January 01, 2026, 10:28 IST
अनुपम खेर की वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में नए साल के स्वागत का जश्न मनाया जा रहा है. कोई अपने परिवार के साथ समय बिता रहा है, जो तो कोई मंदिरों में माथा टेक कर आशीर्वाद ले रहा है. वहीं, अनुपम खेर ने साल के पहले दिन ये तय कर लिया है कि वे कैसे अपने पूरे साल को बेहतरीन बनाने वाले हैं. उन्होंने कुछ चीजों को फैंस के साथ इस उम्मीद से शेयर किया है कि वे भी इन चीजों को अपनी जिंदगी में अपनाएं.
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने गरीबों की मदद से लेकर दुनिया के बोझ को अपने कंधों पर न उठाने का संकल्प लिया है. वीडियो में वे कहते हैं, ‘जिंदगी के हर गुजरते साल में कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है और मैंने साल 2025 से जो सीखा है और साल 2026 में जो चीजें लागू करूंगा, वो ये छोटी-छोटी चीजें हैं.’
उन्होंने खुद पर ज्यादा बोझ न महसूस करने, गरीबों की मदद करने, सब्जी या फेरी वाले से मोल भाव न करने और गलत लोगों के सुधारने की जिम्मेदारी खुद पर न लेने की बात की है. उनका कहना है कि किसी को सुधारने की न तो हमारी जिम्मेदारी होती है और न ही अधिकार.
View this post on Instagram



