Apple Fitness plus coming to india on 15 december inspire users for healthy lifestyle know plan price- Apple Fitness+ भारत में 15 दिसंबर से शुरू, क्या है ये और जानें कीमत और सब्सक्रिप्शन प्लान

ऐपल ने कंफर्म कर दिया है कि उसका फिटनेस प्लेटफॉर्म Apple Fitness+ 15 दिसंबर से भारत में उपलब्ध होगा. ये सेवा अब तक की सबसे बड़ी एक्सपैंशन है और अब 49 देशों के यूज़र्स इसे एक्सेस कर सकेंगे. ऐपल के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ फिटनेस टेक्नोलॉजी, जे ब्लाहनिक के मुताबिक Fitness+ यूज़र्स को हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करता है.
Fitness+ का इस्तेमाल करने के लिए iPhone 8 या इसके बाद का मॉडल iOS 16.1 या नवीनतम वर्जन पर होना चाहिए. लेकिन रियल-टाइम पर्सनल मेट्रिक्स देखने के लिए Apple Watch Series 3 या उससे ऊपर की जरूरत होगी.
वर्कआउट और फीचर्सऐपल Fitness+ में कुल 12 तरह के वर्कआउट शामिल हैं, जिनमें HIIT, Strength, Yoga, Dance, Cycling, Pilates, Treadmill, Rowing, Kickboxing और Meditation शामिल हैं. वर्कआउट की अवधि 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक है और सभी 4K Ultra HD में उपलब्ध हैं. यूज़र्स अपनी पसंद के संगीत के साथ एक्सरसाइज कर सकते हैं.
खास बात यह है कि Apple Fitness+ अब K-Pop कैटेगरी पेश कर रहा है, जिसमें ग्लोबल हिट्स शामिल होंगे. इसके अलावा Artist Spotlight फीचर में किसी एक कलाकार के संगीत पर पूरे वर्कआउट को फोकस किया गया है. Taylor Swift, BTS, Beyoncé और Coldplay जैसे कलाकारों के गाने इसमें शामिल हैं. ऑडियो बेस्ड एक्सपीरिएंस के लिए Time to Walk फीचर भी है, जिसमें यूज़र्स पॉपुलर लोगों की कहानियां सुन सकते हैं, जैसे कि Formula 1 ड्राइवर Yuki Tsunoda.
ये कहना गलत नहीं होगा कि Apple Fitness+ भारत में एक नया फिटनेस एक्सपीरिएंस लेकर आ रहा है. चाहे आप वर्कआउट में नए हों या एक्सपीरिएंस्ड, यह प्लेटफॉर्म हर यूज़र को हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करेगा.
कितनी है प्लान की कीमतभारत में Apple Fitness+ की कीमत ₹149 प्रति माह या ₹999 प्रति साल रखी गई है. इसे एक ही परिवार में पांच और मेंबर के साथ शेयर किया जा सकता है. ऐपल ने नए ग्राहकों के लिए खास ऑफर भी पेश किया है. अगर कोई यूज़र नया Apple Watch, iPhone, iPad, Apple TV, AirPods Pro 3 या Powerbeats Pro 2 खरीदता है, तो उसे तीन महीने की Fitness+ मेंबरशिप मुफ्त मिलेगी.



