Tech

Arattai App most awaited feature end to end encrypted chat will live tonight update app now- इंतज़ार खत्म, आज रात से Zoho के Arattai ऐप में होने वाला है बड़ा बदलाव, कंपनी ने कहा, ‘अपडेट कर लें ऐप’

Last Updated:November 18, 2025, 13:55 IST

Zoho के Arattai ऐप में 18 नवंबर की रात से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू हो जाएगा. यूज़र्स को नया ऐप वर्जन इंस्टॉल करना जरूरी है. इसके बाद पुराने चैट तीन दिन में शिफ्ट होंगे. जानिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन चैटिंग के लिए क्यों जरूरी है.इंतज़ार खत्म, आज रात से Zoho के Arattai ऐप में होने वाला है बड़ा बदलावArattai ऐप में कई खासियत है और अब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन आ रहा है.

वॉट्सऐप के भारतीय ऑप्शन के रूप में चर्चा में आए Arattai ऐप में अब बड़ा सिक्योरिटी फीचर जोड़ दिया गया है. Zoho Corporation के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने घोषणा की है कि ऐप में 18 नवंबर की रात से End-to-End Encryption (E2EE) शुरू हो जाएगा. इसके लिए सभी यूज़र्स को अपना ऐप तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है.

वेम्बू ने X (पहले Twitter) पर बताया कि अपडेट के बाद यूज़र्स को एक नई एन्क्रिप्टेड चैट सेशन में भेज दिया जाएगा. जिनके पास पुराना वर्जन है, वे तीन दिनों तक पुराने चैट सेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसे वेम्बू ने एक ‘ट्रांजिशन पीरियड’ बताया है.

तीन दिन पूरे होते ही सभी चैट्स ऑटोमैटिक तरीके से नए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड सेशन में शिफ्ट हो जाएंगी और पुराने चैट सेशन को आर्काइव कर दिया जाएगा.

ये बदलाव इसलिए जरूरी है क्योंकि लॉन्च के समय Arattai में E2EE नहीं था, जिसके कारण ऐप को सुरक्षा को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा. अब कंपनी इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाने की ओर बड़ा कदम उठा रही है.

Arattai में फिलहाल सिर्फ वन-टू-वन चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लाया जा रहा है. वेम्बू ने कहा कि ग्रुप चैट्स के लिए E2EE कुछ हफ्तों में जारी किया जाएगा. इसके अलावा, कंपनी कई नए ‘कूल फीचर्स’ पर भी काम कर रही है, जिनका ऐलान ट्रांजिशन पूरा होने के बाद किया जाएगा.

यूज़र्स में गिरावट को लेकर वेम्बू का जवाबदिलचस्प रूप से, वेम्बू ने ऐप के एक्टिव यूज़र्स में आई तेज़ गिरावट पर भी प्रतिक्रिया दी. हाल ही में Arattai, Google Play Store और Apple App Store पर टॉप 100 ऐप्स से बाहर हो गया था.

वेम्बू का कहना है कि यह बिल्कुल सामान्य है. उन्होंने कहा,‘शुरुआती चर्चा कभी भी लंबे समय की सफलता नहीं होती. असली फर्क ऐप की लंबी उम्र और भरोसेमंद परफॉर्मेंस से पड़ता है.’

Arattai को शुरुआती लोकप्रियता सरकारी मंत्रियों द्वारा ‘स्वदेशी’ ऐप्स को बढ़ावा देने की अपील के बाद मिली थी. लेकिन E2EE की कमी के कारण कंपनी को आलोचना भी झेलनी पड़ी. अब ये अपडेट कई सवालों का जवाब देता है और ऐप को WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स की कतार में खड़ा करता है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

November 18, 2025, 13:55 IST

hometech

इंतज़ार खत्म, आज रात से Zoho के Arattai ऐप में होने वाला है बड़ा बदलाव

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj