Entertainment

Dhurandhar actor Danish Pandor aka Uzair Baloch responds to Hrithik Roshans reaction said 26 11 Happened You Can not Ignore It

नई दिल्ली. बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म की स्टोरीटेलिंग और परफॉर्मेंस की तारीफ करने वाले ऋतिक रोशन ने इसके राजनीतिक अंडरटोन्स से असहमति जताई थी. अब फिल्म में गैंगस्टर उजैर बलोच का रोल प्ले करने वाले एक्टर डेनिश पंडोर (Danish Pandor) ने ऋतिक के इस कमेंट पर रिएक्ट किया है. डेनिश ने इसे सब्जेक्टिव बताया, लेकिन जोर देकर कहा कि फिल्म काफी रिसर्च के बाद बनी है और इसमें दिखाए गए फैक्ट्स को खासकर 26/11 मुंबई अटैक जैसे इवेंट्स को नकारा नहीं जा सकता.

ऋतिक रोशन ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा था कि इसके राजनीतिक पहलुओं से वह पूरी तरह सहज नहीं हैं. उनके इसी कमेंट पर फिल्म में गैंगस्टर उसैर बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर डेनिश पंडोर ने प्रतिक्रिया दी है.

’26/11 हुआ था, आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते’

इंडिया टीवी से बातचीत में डेनिश ने कहा कि हर व्यक्ति का नजरिया अलग हो सकता है. उन्होंने कहा, यह बहुत सब्जेक्टिव है. कुछ चीजें आपको पसंद आएंगी और मुझे नहीं, या इसके उलट होगा. जहां तक पॉलिटिकल एस्पेक्ट की बात है, ये सब रिसर्च बेस्ड चीजें हैं. अगर आप 26/11 अटैक को ही लें, तो आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते. यह हुआ था और हैंडलर्स व टेररिस्ट्स की वॉइस नोट्स स्क्रीन पर दिखाई गई हैं, जो सच में रोंगटे खड़े कर देती हैं और साथ ही इंसान को दुखी भी करती हैं… उन्होंने क्या-क्या किया.’

’26/11 की तस्वीरें इमोशनल रिस्पॉन्स जगाती हैं’

एक्टर ने आगे बताया कि फिल्म में 26/11 की तस्वीरें दर्शकों में तुरंत इमोशनल रिस्पॉन्स जगाती है. डेनिश ने कहा कि उस दौरान मीडिया के जरिए घटनाओं को देखते हुए भी यह एहसास नहीं हो पा रहा था कि पीड़ितों पर क्या गुजर रही होगी. लेकिन फिल्म में दिखाए गए वॉइस नोट्स से तुरंत सहानुभूति पैदा होती है. सोचिए अगर आप वहां होते तो क्या होता?

रणवीर के एक्शन को सलाम

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस हम्जा की भूमिका में हैं, जो कराची, पाकिस्तान में एक खतरनाक मिशन पर है. डेनिश ने रणवीर स्टारर, खासकर उस सीन के बारे में विस्तार से बात की जहां उनका किरदार 26/11 आतंकी हमले की सच्चाई से रूबरू होता है. डेनिश ने सेट पर उस पल को याद करते हुए कहा, ‘मैं वहां मौजूद था और जब मैं मॉनिटर पर रणवीर को देख रहा था, जैसे ही शॉट खत्म हुआ, मैं उनके पास गया और उन्हें जोर से गले लगा लिया… उनकी आंखों में वो बात थी जो कह रही थी कि हम इसे बचा सकते थे. हम इस हमले को रोक सकते थे… उन्होंने किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया.’

मिडिल ईस्ट बैन पर भी जताई राय

फिल्म कई मिडिल ईस्ट कंट्रीज में बैन होने की खबरों पर डेनिश ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसे रिलीज होना चाहिए था. मैंने लोगों से बात की, लेकिन असली वजह नहीं पता. अगर UAE और गल्फ कंट्रीज में ओपन होता तो कलेक्शन एक्स्ट्रीमली बड़ा होता. वजह जो भी हो, उम्मीद है जल्द रिलीज हो जाएगी.’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में फिल्म को एंटी-पाकिस्तान थीम के कारण बैन किया गया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj