Business

IPO : खुलते ही 1 घंटे में पूरा सबस्क्राइब, आखिर ऐसा क्या तोड़ू काम करती है कंपनी? जानिए

Last Updated:September 19, 2025, 20:45 IST

GK Energy IPO : पहले ही दिन जीके एनर्जी आईपीओ का रिटेल निवेशकों और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा पूरी तरह भर चुका. वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 1 फीसदी सब्‍सक्राइब हुआ है. ग्रे मार्केट में भी जीके एनर्जी आईपीओ के शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

GK Energy IPO : खुलते ही 1 घंटे में पूरा सबस्क्राइब, क्‍या करती है कंपनी?ग्रे मार्केट में भी जीके एनर्जी के शेयरों को लेकर जबरदस्त उत्साह है.

GK Energy IPO : जीके एनर्जी आईपीओ को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया है. आज खुलने के एक घंटे के भीतर ही यह इश्‍यू पूरा भर गया. समाचार लिखे जाने तक 2.22 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 2.23 करोड़ शेयरों की बोली लग चुकी है. पहले ही दिन जीके एनर्जी आईपीओ को निवेशकों के मिले जबरदस्‍त साथ से यह साबित हो गया है कि इनवेस्‍टर्स नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं को लेकर बेहद उत्साहित हैं. ग्रे मार्केट में भी जीके एनर्जी के एनलिस्‍टेड शेयरों ने अच्‍छा-खासा समां बांध रखा है और 24 फीसदी (GK Energy IPO GMP) प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की तेज़ी, कंपनी के मजबूत ऑर्डर बुक और आकर्षक वैल्यूएशन की वजह से निवेशक इस आईपीओ को हाथोंहाथ ले रहे हैं.

जीके एनर्जी किसानों को सोलर पंप सिस्टम उपलब्ध कराती है. इसमें सर्वे, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस तक की पूरी सेवाएं शामिल हैं. ऐसे समय में जब सरकार कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, जीके एनर्जी का बिजनेस मॉडल किसानों और निवेशकों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

जीके एनर्जी आईपीओ कब तक खुला है?

जीके एनर्जी आईपीओ 19 सितंबर यानी आज खुला है. निवेशक इस इश्‍यू में 23 सितंबर तक पैसा लगा सकते हैं. इसके बाद 24 सितंबर को अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी. शेयर 26 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्‍ट हो सकते हैं. जीके एनर्जी ने आईपीओ के जरिए कुल 464 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसमें से 400 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के रूप में आएंगे जबकि शेष 42 लाख शेयर प्रमोटर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे. जीके एनर्जी आईपीओ का प्राइस बैंड ₹145-₹153 प्रति शेयर है. आईपीओ के एक लॉट में 98 शेयर हैं. अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशक को इस आईपीओ में कम से कम लगभग ₹14,994 निवेश करने होंगे.

जीके एनर्जी आईपीओ जीएमपी

ग्रे मार्केट में भी जीके एनर्जी के शेयरों को लेकर जबरदस्त उत्साह है. ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट, आईपीओवॉचडॉटइन के मुताबिक, आज जीके एनर्जी आईपीओ का जीएमपी 37 रुपये है. यह दर्शाता है कि जीके एनर्जी शेयर स्‍टॉक मार्केट में प्रीमियम पर लिस्‍ट हो सकते हैं.

क्‍या आपको लगाना चाहिए जीके एनर्जी आईपीओ में पैसा?

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज हाउस एंजेल वन ने अपने ताज़ा नोट में निवेशकों को जीके एनर्जी आईपीओं में अप्लाई करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि भारतीय सोलर पंप इंडस्ट्री आने वाले समय में बड़ी छलांग लगाएगी.

पीएम-कुसुम योजना और विभिन्न राज्यों की सौर ऊर्जा योजनाएं इस इंडस्ट्री को नई रफ्तार देंगी. मूल्यांकन की बात करें तो, ऊपरी प्राइस बैंड ₹153 पर कंपनी का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो 23.3 गुना बैठता है, जो इंडस्ट्री एवरेज से कम है. इसका मतलब यह है कि कंपनी की वैल्यूएशन फिलहाल आकर्षक है.

(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 19, 2025, 20:45 IST

homebusiness

GK Energy IPO : खुलते ही 1 घंटे में पूरा सबस्क्राइब, क्‍या करती है कंपनी?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj