World

Australia Firing | Who planned Sydney Shooting: शौहर आतंकी, बेटा ISIS का स्लीपर सेल, घर में 6-6 गन और मां अनजान, जानिए सिडनी शूटिंग की इनसाइड स्टोरी

Agency:एजेंसियां

Last Updated:December 15, 2025, 13:52 IST

Australia Bondi Beach Shooting Inside Story: बॉन्डी बीच पर हुए फायरिंग कांड के बाद अब इस बात की पड़ताल चल रही है कि आखिर साजिद और उसके बेटे ने मिलकर जब ये कांड रचा, तो किसी को भनक कैसे नहीं हुई. सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि आज भी बीवी को यकीन नहीं हो रहा है कि उसके घर में बैठकर ये साजिश रची गई. बाप आतंकी, बेटा ISIS का स्लीपर सेल, घर में 6-6 गन, सिडनी की इनसाइड स्टोरीसिडनी शूटिंग का प्लान कहां बना?

How Bondi Beach Shooting Planned: सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का त्यौहार मना रहे लोगों पर गोलियां चलाने के लिए बाप और बेटे का हाथ होने की की पुष्टि हुई है. पुलिस के मुताबिक हमलावर 50 साल के साजिद अकरम और उनका 24 साल का बेटा नवीद अकरम थे, जिसमें से साजिद अकरम को पुलिस ने वहीं ढेर कर दिया. इसे लेकर जब उसके घर में मौजूद साजिद की पत्नी से बात की गई तो पता चला कि उसे इस बारे में कुछ पता ही नहीं था.

साजिद ने 1998 में ऑस्ट्रेलिया आकर वेरेना नाम की महिला से शादी कर ली थी. उनका बेटा नवीद अकरम उनकी नजर में ऐसा था, जैसे बेटे की कल्पना हर मां करती है. हालांकि दुनिया ने उसकी जो सूरत देखी, वो इससे अलग थी. साल 2024 में खरीदे गए 3 बेडरूम के फ्लैट में ये लोग रहते थे और वहीं सिडनी हमले का पूरा प्लान बना. हैरत की बात ये है कि वेरेना कुछ नहीं जान पाई. उस ये तक नहीं मालूम था कि उसका जो बेटा धड़ाधड़ लोगों की जान ले रहा था, उसे बंदूक चलानी भी आती है या नहीं.

पाकिस्तान से यही करने आया था साजिद?

ऑस्ट्रेलिया में गृह मामलों के मंत्री टोनी बर्क ने बताया कि साजिद अकरम 1998 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आया था. 2001 में उसका वीजा, पार्टनर वीजा में बदला गया और तब से वह रेजिडेंट रिटर्न वीजा पर रह रहा था. नवीद की मां वेरेना ने बताया कि शूटिंग से कुछ घंटे पहले रविवार सुबह बेटे से उनकी आखिरी बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वो पिता के साथ जर्विस बे में तैराकी और स्कूबा डाइविंग कर रहा है. ये वही वक्त था, जब दोनों लोगों की जान ले रहे थे. वेरेना बताती है कि घटनास्थल की तस्वीरों से अपने बेटे की पहचान नहीं कर पाईं और उन्हें यकीन नहीं है कि वो चरमपंथी गतिविधि में शामिल हो सकता है.

घर में 6-6 बंदूकें, ISIS का स्लीपर सेल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इनके घर में 6-6 लाइसेंसी बंदूकें थीं, जिन्हें साजिद शिकार के लिए इस्तेमाल करता था. उसकी पत्नी ने बताया कि उसका बेटा गन चलाना तक नहीं जानता था लेकिन वो जिस तरह से गन चला रहा था, उसे देखकर वो ट्रेंड लगता है. वेरेना कहती है कि नवीद के पास कोई हथियार नहीं था, वह ज्यादा बाहर नहीं जाता था, न शराब पीता था और न ही धूम्रपान करता था. पहले वो ईंट बिछाने का काम करता था लेकिन नौकरी छूटने के बाद घर पर ही रहता था. वो ज्यादा इंटरनेट पर भी सक्रिय नहीं रहता था. हालांकि पुलिस को बॉन्डी बीच के घटनास्थल पर ISIS के झंडे भी मिले थे, जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों इसकी शपथ खा चुके थे और ये प्लान किया हुआ नरसंहार था.

एजेंसी की रडार पर था हमलावर

ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी ASIO को 6 साल पहले से ही नवीद की गतिविधियों पर शक था और वो एजेंसी के रडार पर था. उन्हें नवीद के आईएसआईएस के सिडनी में सक्रिय नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह था. एबीसी न्यूज के मुताबिक साल 2019 में इस्लामिक स्टेट के आतंकी इसाक एल मातारी की गिरफ्तारी के बाद उस पर नजर रखी जा रही थी. बावजूद इसके नवीद अपने माता-पिता, 22 साल की बहन और 20 साल के भाई के साथ रहता था. जहां उसके पिता के अलावा किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी.

About the AuthorPrateeti Pandey

में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

First Published :

December 15, 2025, 13:52 IST

homeworld

बाप आतंकी, बेटा ISIS का स्लीपर सेल, घर में 6-6 गन, सिडनी की इनसाइड स्टोरी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj