Rajasthan

अलवर में तेज अंधड़ बना काल! लोहे की टीन गिरने से बालिका की मौत, पेड़ गिरने और हाईवे हादसों में तीन लोग घायल

Last Updated:May 14, 2026, 08:29 IST

Alwar Weather News: अलवर जिले में आए तेज अंधड़ और तूफानी हवाओं ने कई दर्दनाक हादसों को जन्म दिया. उमरैण क्षेत्र में तेज हवाओं के दौरान उड़कर आई लोहे की टीन एक बालिका पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं शांतिकुंज इलाके में दौड़ लगा रहे दीपक नामक युवक पर सफेदा का पेड़ गिर गया, जिससे वह घायल हो गया. माचाड़ी गांव में सीताराम नाम का युवक बाइक से घर लौट रहा था, तभी तेज अंधड़ के कारण उसके सिर पर पेड़ गिर पड़ा. इसके अलावा राजगढ़ हाईवे पर गोलेटा निवासी पप्पूराम के गले में सड़क किनारे लगा लोहे का एंगल लगने से उसका गला कट गया. तीनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

ख़बरें फटाफट

अलवर में तेज अंधड़ बना काल! लोहे की टीन गिरने से बालिका की मौतZoomalwar weather news

Alwar Weather News: अलवर जिले में आए तेज अंधड़ और तूफानी हवाओं ने भारी तबाही मचाई. शहर सहित जिलेभर में अलग-अलग हादसों में एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. हादसों के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

उमरैण में दर्दनाक हादसा, बालिका की मौतपहला मामला अलवर जिले के उमरैण क्षेत्र से सामने आया, जहां तेज अंधड़ के दौरान एक लोहे की टीन उड़कर एक बालिका के ऊपर जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है.

शांतिकुंज में युवक पर गिरा सफेदा का पेड़दूसरा हादसा अलवर शहर के शांतिकुंज इलाके में हुआ. जानकारी के अनुसार दीपक नाम का युवक आरआर कॉलेज के खेल मैदान में दौड़ लगाने के बाद शांतिकुंज की ओर जा रहा था. इसी दौरान तेज तूफानी हवाओं के कारण अचानक एक बड़ा सफेदा का पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पेड़ के नीचे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

माचाड़ी गांव में बाइक सवार युवक घायलतीसरा मामला माचाड़ी गांव का है. सीताराम नाम का युवक बाइक से राजगढ़ से अपने गांव टोडा नागर लौट रहा था. रास्ते में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज अंधड़ शुरू हो गया. इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा पेड़ तेज हवाओं के चलते टूटकर सीधे उसके सिर पर गिर गया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

राजगढ़ हाईवे पर बड़ा हादसाचौथा हादसा राजगढ़ हाईवे पर हुआ. पप्पूराम निवासी गोलेटा अपनी बाइक से राजगढ़ से अलवर की ओर आ रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल तेज हवाओं के कारण उसकी गर्दन से टकरा गए. हादसे में उसका गला गंभीर रूप से कट गया. राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

कई इलाकों में बिजली गुलतेज अंधड़ और तूफानी हवाओं के कारण जिले के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिर गए. बिजली के तार टूटने से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक खराब मौसम की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj