Entertainment

ऑटो चालक की बेटी… एक पैर पर डांस कर मचा रही धूम! जीत रही है झारखंड सहित सोशल मीडिया पर मचा दिया धमाल – Jharkhand News

Last Updated:November 09, 2025, 17:22 IST

झारखंड की पहली ऐसी लड़की है जो अपने एक पैर से बेहतरीन डांस करती है. रेखा की डांस देखकर कोई भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह सकता. सोशल मीडिया पर उन्होंने धूम मचा रखी है.

धनबाद. कहते हैं कि अगर आप पूरी शिद्दत और मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें तो उसे कामयाब होने से कोई रोक नहीं सकता है. कुछ ऐसा ही धनबाद की वन लेग डांसर रेखा मिश्रा के साथ भी है. रेखा मिश्रा एक डांसर हैं. सड़क दुर्घटना में रेखा ने अपना एक पैर गंवा दिया था. उसके बाद भी वह रुकी नहीं और एक पैर पर ही डांस करना शुरू किया और आज रेखा वन लेग डांसर के नाम से मशहूर हैं.

रेखा के पिता एक ऑटो चालक हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. रेखा मिश्रा कंपटीशन की तैयारी कर एक सरकारी नौकरी कर अपने पिता के साथ घर को आगे सहयोग करना चाहती है. ताकि उसकी छोटी बहन भी अच्छे मुकाम में पहुंच अपनी जिंदगी का ठीक से गुजर बसर कर सकें.

सोशल मीडिया पर मचा रही धमालरेखा मिश्रा दिव्यांग हैं और माना जाता है कि पूरे झारखंड की पहली ऐसी लड़की है जो अपने एक पैर से बेहतरीन डांस करती है. रेखा का डांस देखकर कोई भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह सकता. उन्होंने बताया कि यूट्यूब चैनल से सिल्वर और गोल्ड भी मिल चुका है. यूट्यूब पर 1 लाख लोग जुड़े हैं. वन लेग डांसर के नाम से चैनल है और फेसबुक पर रेखा मिश्रा के नाम से चैनल है. यूट्यूब में 1 मिलियन दिवस है और फेसबुक पर 4 लाख फॉलोअर्स है. यूट्यूब से अच्छा खासा अर्निंग होती है.

धनबाद के बलियापुर प्रखंड के शीतलपुर ग्राम के रहने वाले कृष्णा मिश्रा की बेटी रेखा मिश्रा ने अपने डांस से ना सिर्फ बलियापुर प्रखंड बल्कि धनबाद और पूरे झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं. रेखा वन लेग डांसर के नाम से मशहूर हो रही है. रेखा जब डांस करती हैं तो हर किसी का मन को मोह लेती है. ऐसा नहीं है कि रेखा सिर्फ डांस ही करती हैं. रेखा अपने परिवार की हर वो मदद करती हैं जो एक आम लड़की अपने घर में करती है. चाहे घर के छोटे मोटे काम हो या फिर बाजार से साइकिल से कुछ लाना हो.

अब तक कोई मुआवजा नहीं मिलाअक्टूबर 2014 में रेखा पश्चिम बंगाल मेला देखने अपने मामा के घर गई थी. मेला देख घर लौटने के दौरान एक वाहन ने उनका पैर कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा. इस हादसे के आठ साल बाद भी अब तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिल पाया है. उनका मामला पश्चिम बंगाल के कोर्ट में आज भी चल रहा है. रेखा ने अपने एक पैर खो जाने को कभी अपनी कमजोरी या हताशा नहीं बनने दिया. उसका सपना है कि वह देश के बड़े डांस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाए और उसका लोहा पूरा देश माने.

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Dhanbad,Jharkhand

First Published :

November 09, 2025, 17:22 IST

homeentertainment

ऑटो चालक की बेटी.. एक पैर पर डांस कर मचा रही धूम! सोशल मीडिया पर मचा दिया धमाल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj