Rajasthan

Barmer Yesvantpur Train Update | Ahmedabad Surat Pune Train News | Indian Railways AC Coach Addition | Barmer Yeshwantpur Express | Rajasthan Rail Update

Last Updated:November 15, 2025, 11:47 IST

अहमदाबाद, सूरत और पुणे के यात्रियों के लिए बड़ी राहत आई है. बाड़मेर–यशवंतपुर ट्रेन में एक नया AC कोच जोड़ा गया है, जिससे सीटों की संख्या बढ़ेगी और लंबी दूरी का सफर और आरामदायक होगा. रेलवे ने बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई है. इससे पश्चिम भारत के रेल यात्रियों की यात्रा गुणवत्ता में सुधार होगा.भीड़ की टेंशन खत्म! बाड़मेर–यशवंतपुर ट्रेन में जुड़ा एक और AC कोचBarmer Yesvantpur Train Update

बाड़मेर. बढ़ती मांग और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने बाड़मेर-यशवंतपुर साप्ताहिक AC सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक और थ्री टियर AC कोच जोड़ने का फैसला किया है. इस कदम से गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को कंफर्म सीट पाने में बड़ी राहत मिलेगी. बाड़मेर से यह सुविधा 25 दिसम्बर से और यशवंतपुर से 29 दिसम्बर से नए AC कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

उतर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है. बाड़मेर-यशवंतपुर साप्ताहिक AC सुपरफास्ट एक्सप्रेस (14806/14805) में एक अतिरिक्त थ्री-टियर AC कोच जोड़ा गया है. इससे खासतौर पर अहमदाबाद, सूरत, पुणे और अन्य प्रमुख शहरों के यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. बाड़मेर से यशवंतपुर के बीच व्यवसायिक गतिक चलते यहां से यात्रियों का आवागमन अधिक होता है.

लगातर बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने लिया फैसलाजोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मुताबिक इस रूट पर यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसके चलते ट्रेन में लगातार लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके इस उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.

बाड़मेर से 25 और यशवंतपुर से 29 दिसंबर से लागू होगा नया AC कोच25 दिसंबर 2025 को बाड़मेर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 14806 में अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा. वही 29 दिसंबर 2025 को यशवंतपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14805 में भी यही व्यवस्था लागू होगी. इससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा करने में सहूलियत होगी.

अहमदाबाद-सूरत-पुणे-हुबली की यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा फायदास्थानीय यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग भी इस फैसले से खुश हैं. इस फैसले से अहमदाबाद, सूरत, पुणे समेत अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा. खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्री अपने गंतव्य स्थान की ओर से आसानी से यात्रा कर सकते है.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

November 15, 2025, 11:47 IST

homebusiness

भीड़ की टेंशन खत्म! बाड़मेर–यशवंतपुर ट्रेन में जुड़ा एक और AC कोच

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj