Sports

BCB yet to receive any response from ICC: BCB को नहीं मिला ICC से जवाब, बोला- हमारे फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा

Last Updated:January 10, 2026, 23:47 IST

BCB yet to receive any response from ICC: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि हम अपने रुख पर कायम हैं. हमें अभी भी आईसीसी के जवाब का इंतजार है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा है कि वह अभी भी टी20 विश्व कप के मैच भारत की बजाए श्रीलंका में खेलना चाहते हैं. उन्होंने गेंद को अपनी सरकार के पाले में डाल दिया है. BCB को नहीं मिला ICC से जवाब, बोला- हमारे फैसले में कोई बदलाव नहीं होगाबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी से कोई जवाब नहीं मिला है .

सिलहट. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि बोर्ड को टी20 विश्व कप के लिए भारत में होने वाले मैचों को लेकर अपनी चिंताओं के बारे में आईसीसी से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है और उन्होंने दोहराया कि बीसीबी के रुख में कोई बदलाव नहीं होगा. बांग्लादेश ने सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत का दौरा करने में हिचकिचाहट जताई है और अपने मैचों को सह मेजबान श्रीलंका में कराने की मांग की है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की खबरों के बीच बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद बीसीबी ने यह मांग की थी.

अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने यहां मीडिया से कहा, हमें अभी तक आईसीसी से कोई जवाब नहीं मिला है. हमने अपनी चिंताओं के लिए सारे सबूत भेज दिए हैं. उन्होंने कहा कि बोर्ड ने आईसीसी को अपना रुख साफ बता दिया है और इस बात पर जोर दिया कि मैचों को भारत के किसी दूसरे शहर में कराने से उनकी चिंताओं का समाधान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बोर्ड कोई भी कदम उठाने से पहले आईसीसी के जवाब का इंतजार करेगा. उन्होंने कहा, आखिरकार भारत में कोई भी वैकल्पिक जगह भारत में ही है. आप सब जानते हैं कि कोई भी एकतरफा फैसला नहीं लिया जा सकता और हमें सरकार के आदेश का पालन करना होगा. हम वहीं हैं जहां कुछ दिन पहले थे. उन्होंने कहा, जब तक आईसीसी अपना जवाब नहीं भेजता, तब तक मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि अगर हमें श्रीलंका में खेलने की अनुमति नहीं दी जाती तो हम क्या करेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी से कोई जवाब नहीं मिला है .

बांग्लादेश को अपने ग्रुप के तीन मैच कोलकाता में और एक मुंबई में खेलना है. बुलबुल ने यह भी कहा कि उन्हें उन रिपोर्टों के बारे में जानकारी नहीं है जिनमें हैदराबाद और चेन्नई को संभावित वैकल्पिक जगह बताया गया है. उन्होंने कहा, मैंने हैदराबाद और चेन्नई के वैकल्पिक स्थानों के बारे में नहीं सुना है. हमें शायद सोमवार या मंगलवार को पता चलेगा. पूर्व कप्तान तमीम इकबाल से जुड़े विवाद पर बात करते हुए बुलबुल ने कहा कि बीसीबी के एक निदेशक का सीनियर क्रिकेटर को सार्वजनिक रूप से ‘गद्दार’ कहना उनकी निजी राय थी और उन्होंने उस अधिकारी से इस बारे में सफाई मांगी है. उन्होंने कहा, यह निदेशक की निजी राय थी और मैंने उनसे सफाई देने के लिए कहा है. तमीम ने बहुत कुछ हासिल किया है और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी राय देते समय इसका ध्यान रखना चाहिए था.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 10, 2026, 23:45 IST

homecricket

BCB को नहीं मिला ICC से जवाब, बोला- हमारे फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj