सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए बेस्ट नेचुरल फेस पैक और घरेलू उपाय.

Last Updated:November 29, 2025, 19:08 IST
सर्दियों में ठंडी हवा और हीटिंग से चेहरे की त्वचा रूखी, खुरदरी और डल हो जाती है. घर पर बनाए जाने वाले आसान नेचुरल पैक्स आपकी त्वचा को मुलायम, ग्लोइंग और ताज़गी से भरपूर बनाने में मदद कर सकते हैं, जानें कुछ असरदार और प्राकृतिक स्किन टिप्स.
सर्दियों का मौसम आते ही ठंडी हवा और हीटिंग के कारण चेहरे की त्वचा अक्सर रूखी और शुष्क हो जाती है. त्वचा पर डलनेस, खुरदरापन और झुर्रियों की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में घर पर बनाए जाने वाले नेचुरल पैक्स आपके चेहरे को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं.

हल्दी-दही-शहद पेक.
इसके लिए 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद लें और पेस्ट तैयार करें.हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं, दही स्किन को मुलायम बनाता है और शहद हाइड्रेट करता है. इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें.

ओटमील-शहद पेक.
इसमें 2 चम्मच ओटमील, 1 चम्मच शहद और आवश्यकतानुसार 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. ओटमील स्किन को एक्सफोलिएट करता है और शहद त्वचा को पोषण और नमी देता है.हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है.
Add as Preferred Source on Google

एवोकाडो-शहद पेक.
इसके लिए आधा पका एवोकाडो मैश करें, 1 चम्मच शहद मिलाएं और इच्छानुसार नींबू का रस डालें. एवोकाडो में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को पोषण और नमी देता है.पेक को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर धो लें.

केला-शहद पेक.
आधा पका केला मैश करें और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. केला स्किन को हाइड्रेट करता है और शहद उसे मुलायम बनाता है. यह पेक विशेष रूप से ड्राय स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है.

गुलाबजल-एलोवेरा पेक.
1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. यह पेक त्वचा को ठंडक और नमी देता है, साथ ही त्वचा का टोन भी सुधारता है. इच्छानुसार इसमें आधा चम्मच नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है.

इन पेक्स का नियमित इस्तेमाल स्किन को रूखी और डलनेस से बचाता है. इसके साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीना और चेहरे को धूल-मिट्टी से बचाना भी जरूरी है. इस तरह के सरल नेचुरल उपाय सर्दियों में आपकी त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 29, 2025, 19:06 IST
homelifestyle
ये नेचुरल पैक्स देंगे आपको नैचुरल ग्लो और मुलायम चेहरा!