भरतपुर का सितारा चमका! अव्यांश सिंह का U-23 वनडे टीम में चयन, क्रिकेट संघ में जश्न-ढोल-धमाका

Last Updated:November 22, 2025, 18:38 IST
Cricket News : भरतपुर के युवा ओपनर बल्लेबाज अव्यांश सिंह ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बीसीसीआई की अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम में जगह बना ली है. अहमदाबाद में होने वाले बचे तीन मैचों में वह टीम का हिस्सा होंगे. चयन की खबर मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई और क्रिकेट संघ में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया.
खिलाड़ी अव्यांश सिंह
भरतपुर जिले के उभरते क्रिकेटर और राइट हैंड ओपनर बल्लेबाज अव्यांश सिंह का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-23 एक दिवसीय ट्रॉफी के लिए राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम में किया गया है. अव्यांश सिंह के चयन से जिले में खुशी की लहर है. जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि राजस्थान टीम के वनडे मुकाबले अहमदाबाद में खेले जा रहे हैं. जिनमें शेष तीन मैचों के लिए अव्यांश को टीम में शामिल किया गया है.
अव्यांश ने हाल ही में राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने एक शतक सहित कई मैचों में प्रभावशाली बल्लेबाजी की. इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है. सचिव तिवारी ने बताया कि अव्यांश इससे पहले भी राजस्थान की अंडर-23 टीम का हिस्सा रह चुके हैं. यही नहीं वह इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की डोमेस्टिक लीग में भी बतौर प्रोफेशनल क्रिकेटर खेल चुके हैं. जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त हुआ है.
व्यांश चयन से भरतपुर गदगदअव्यांश के चयन की सूचना मिलते ही जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में खुशी का माहौल छा गया संघ की ओर से मिठाई बांटी गई और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर जश्न मनाया इस दौरान सभी ने अव्यांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, भरत तिवारी, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी, तथा वीनू सिंह, त्रिलोकीनाथ शर्मा, अवदेश खटाना, जीतेन्द्र गुर्जर, उत्तम शर्मा.
संघ ने मिठाई बांटी, जश्न मनायाचयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, प्रेम सिंह, लंकेश सियाराम, पंकज गोयल और वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे जिला क्रिकेट संघ ने भरोसा जताया कि अव्यांश सिंह आने वाले मुकाबलों में राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे और भरतपुर का नाम एक बार फिर क्रिकेट जगत में गौरवान्वित करेंगे अव्यांश सिंह के चयन से भरतपुर के खेल प्रेमियों में खुशी का महौल है.
Rupesh Kumar Jaiswal
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
November 22, 2025, 18:38 IST
homerajasthan
भरतपुर का सितारा! अव्यांश सिंह U-23 वनडे टीम में शामिल, क्रिकेट संघ में जश्न



