Tech

Samsung Fans bad news galaxy A series smartphone price hike soon costlier beacause of this- Samsung फोन खरीदने का आखिरी मौका? अगले हफ्ते से इतने बढ़ सकते हैं Galaxy A सीरीज़ के दाम, सामने आई वजह

अगर आप सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, खासतौर पर Galaxy A सीरीज़ से, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है. आमतौर पर फेस्टिव सीज़न या नए मॉडल लॉन्च के आसपास स्मार्टफोन के दाम कम होते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Samsung भारत में अपनी Galaxy A सीरीज़ के कई स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है.

यह बदलाव ऐसे समय पर सामने आया है जब आमतौर पर नए फोन लॉन्च से पहले पुराने मॉडल्स सस्ते होते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A सीरीज़ के ज़्यादातर स्मार्टफोन की कीमत लगभग ₹1,000 तक बढ़ाई जा सकती है. वहीं, Galaxy A56 मॉडल पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है, जिसकी कीमत में करीब ₹2,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

नई कीमतें अगले सोमवार से लागू हो सकती हैं, यानी खरीदारों के पास मौजूदा दाम पर फोन खरीदने के लिए बहुत कम समय बचा है.

कीमतें क्यों बढ़ा रही है सैमसंग?सैमसंग की इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत मानी जा रही है. इस समय दुनियाभर में DRAM और अन्य एडवांस मेमोरी चिप्स की कमी चल रही है.

खासतौर पर AI डेटा सेंटर्स में इस्तेमाल होने वाली हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी की मांग तेजी से बढ़ी है. इसका असर स्मार्टफोन कंपनियों की प्रोडक्शन लागत पर पड़ा है.

सैमसंग अकेली कंपनी नहीं है जो कीमतें बढ़ा रही है. हाल के महीनों में OnePlus, vivo, Poco और iQOO जैसे ब्रांड्स ने भी अपने नए स्मार्टफोन को पहले से ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया है. इससे साफ है कि यह एक इंडस्ट्री ट्रेंड बनता जा रहा है.

खरीदारों को क्या करना चाहिए?अगर आप Galaxy A सीरीज़ का कोई फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. कीमत बढ़ने के बाद मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट शायद इस बढ़ोतरी की पूरी भरपाई न कर पाएं. खासकर Galaxy A56 जैसे मॉडल्स में कीमत का अंतर साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है.

दिलचस्प बात ये है कि सैमसंग जल्द ही Galaxy A37 और Galaxy A57 जैसे नए मॉडल्स लॉन्च कर सकता है. आमतौर पर नए फोन आने पर पुराने मॉडल्स सस्ते होते हैं, लेकिन इस बार उल्टा देखने को मिल सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj