Rajasthan

Bhilwara fog news | Bhilwara weather update | winter season Bhilwara | fog impact Rajasthan | cold wave Bhilwara | visibility low Bhilwara | Rajasthan winter weather

Last Updated:December 30, 2025, 17:21 IST

Bhilwara Fog News: सर्दी के सीजन में भीलवाड़ा में पहली बार कोहरे का असर देखने को मिला. सुबह के समय घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों पर कोहरे का खास असर दिखा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे कोहरे और ठंड का असर बढ़ने की संभावना है.

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर सहित पूरे जिले में मौसम ने अब धीरे-धीरे सर्दी का असर दिखाना शुरू कर दिया है. जिसके चलते भीलवाड़ा में सर्दी के सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला है. भीलवाड़ा शहर में कोहरे के छा जाने के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. लोगों के लिए कुछ दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है. बीते 24 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड पहले से ज्यादा महसूस हो रही है.

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई है, जिससे ठंड का असर और तेज हो सकता है.

रात के समय ठंड और ज्यादा बढ़ेगीबीते 24 घंटों के मौसम आंकड़ों की बात की जाए तो भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, ठंडी हवा के कारण सर्दी का असर बढ़ जाता है. शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है. मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं और अपनी दिनचर्या में भी सावधानी बरत रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा. आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और ज्यादा बढ़ेगी. आसमान साफ रहने की संभावना है.

मौसम का फसलों को होने वाले नुकसान और फायदेइस मौसम परिवर्तन का असर अब जिले की खेती पर भी दिखने लगा है. अचानक बढ़ी ठंड और घने कोहरे से जहां कुछ फसलों को फायदा मिल रहा है, वहीं कई फसलों के लिए नुकसान की स्थिति भी बन रही है. गेहूं, चना, सरसों और जौ जैसी रबी की फसलों के लिए यह ठंड और नमी फिलहाल लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे फसल की बढ़वार अच्छी होती है. लेकिन ज्यादा कोहरा और अत्यधिक ठंड के कारण फसलों में पाला पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे फसल झुलस सकती है. सब्जियों की फसलें जैसे टमाटर, मिर्च और फूलगोभी पर भी ठंड का असर देखने को मिल सकता है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

December 30, 2025, 17:21 IST

homerajasthan

सर्दी की पहली दस्तक! भीलवाड़ा में सीजन का पहला कोहरा, विजिबिलिटी घटी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj