bhojpuri hot cake and trp queen completed 25 films in 2025 broke record won best actress critic award 2025

Last Updated:January 03, 2026, 15:37 IST
Bhojpuri Actress Anjana Singh LifeStory: भोजपुरी की हॉट केक और टीआरपी क्वीन के नाम से चर्चित अभिनेत्री अंजना सिंह आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. थिएटर के बड़े पर्दे से लेकर टीवी तक इनका जादू चलता है. अभी हाल ही में इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समीक्षक का अवार्ड भी मिला है. 
भोजपुरी की हॉट केक और टीआरपी क्वीन के नाम से चर्चित अभिनेत्री अंजना सिंह आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. थिएटर के बड़े पर्दे से लेकर टीवी तक इनका जादू चलता है. अभी हाल ही में अयोध्या सिने अवार्ड 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समीक्षक का अवार्ड मिला. यह अवॉर्ड फिल्म छोटकी दीदी बड़की दीदी के लिए दिया गया.

भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री लेते ही अंजना सिंह ने धमाल मचाना शुरू कर दिया था. 2012 में आई फिल्म ‘एक और फौलाद’ से इनके कैरियर शुरू हुआ था. इसके बाद से ही वे भोजपुरी सिनेमा के सबसे पसंदीदा चेहरों में से एक बन गईं और उनके फैंस उनकी हर फिल्म का इंतजार करते हैं. इस फिल्म में अंजना सिंह के साथ रवि किशन भी थे.

अंजना सिंह की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहली फिल्म पूरी होते-होते ही उन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि 10 फिल्मों पर साइन कर लिया. अपने पहले ही साल में 11 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुकी है. बताया यह जाता है कि इन्होंने डेब्यू के दो साल में ही 24 फिल्में साइन कर लीं, जो आज भी एक रिकॉर्ड है.
Add as Preferred Source on Google

यह सिलसिला अभी तक थमा नहीं है, साल 2025 में ही इन्होंने 25 फिल्मों की शूटिंग पूरी की. जबकि 11<br />फिल्में रिलीज भी हो चुकी हैं. इसमें छपरा वाली सिवान वाली, छोटकी दीदी बड़की दीदी, जय मां विंध्यवासिनी 2, बिटिया रानी बड़ी सयानी, बड़की भाभी, मासूम हाउस वाइफ, आपन कहावे वाला के बा, सास बहु की पाठशाला, जय मां शीतला और बेलन वाली बहु जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने दर्शकों के बीच न केवल लोकप्रियता हासिल की, बल्कि चैनलों को मजबूत टीआरपी भी दिलाई.

इसके अलावा अंजना सिंह ने जिन फिल्मों की शूटिंग पूरी की है, उनमें पतोहिया हंटर वाली, किन्नर मां, कुश्ती, नादान इश्क, बबुआ, सावधानी हटी सौतन पटी, हमार नथुनिया, किसान बहुरिया, चटोरी बहु 2, मां गायत्री, दक्षिण भारतीय बहु, मां का साया, छोटकी बहन जेठानी बड़की बहन देवरानी, शुभ आरती और नईहर की चुनरी जैसी फिल्में शामिल हैं. आने वाले समय में दर्शकों के सामने होंगी.

जब अंजना सिंह अपनी करियर की पीक पर थी तब इन्होंने शादी का फैसला लिया. भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा के साथ शादी कर ली. साल 2015 में वह एक बेटी की मां भी बनीं. लेकिन तभी इनके रिश्ते खराब होने लगे. यश और अंजना की लाइफ में तीसरी लड़की की एंट्री हुई और फिर यश और अंजना का रिश्ता टूट गया. अब यश कुमार और निधि झा शादी कर चुके हैं. वहीं अंजना सिंह तलाक लेकर यश से अलग हो गई थीं.

अभिनेत्री के साथ साथ अंजना के प्राउड मम्मी भी हैं. इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अदिति हैं. मां की तरह बेटी भी भोजपुरी फिल्मों में चाइल्ड एक्टर हैं. मां बेटी की जोड़ी भी पर्दे पर फिल्म कुश्ती में दिख चुकी है. सोशल मीडिया पर भी दोनों की खूब सक्रियता रहती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
January 03, 2026, 15:37 IST
homeentertainment
एक साल, 25 फिल्में! भोजपुरी की ये हॉटकेक हीरोइन ने रचा इतिहास, जानिए नाम



