Rajasthan

उदयपुर में प्लॉट का महाबूम! 1109 प्लॉटों पर 43 हजार से ज्यादा दावेदार, यूडीए की लॉटरी से बढ़ी धड़कनें

Last Updated:November 19, 2025, 16:13 IST

Udaipur News Hindi : उदयपुर में यूडीए की तीन बड़ी आवासीय योजनाओं ने रिकॉर्ड तोड़ रुचि बटोरी है. 1109 प्लॉटों के लिए आखिरी तारीख तक 43,170 आवेदन पहुंच गए, जिससे लोगों में अपने घर के सपने को पूरा करने की नई उम्मीद जगी है. अब यूडीए एक महीने में लॉटरी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है, जिससे हजारों आवेदकों की धड़कनें तेज हो गई हैं.

उदयपुर : उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की ओर से जारी की गई 1109 प्लॉटों की तीन आवासीय योजनाओं के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला है. सोमवार को आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने तक कुल 43,170 आवेदन प्राप्त हुए. आवेदनों की फीस भी जमा हो चुकी है. अब यूडीए एक महीने के भीतर लॉटरी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है.

यूडीए ने शहर के पास साउथ एक्सटेंशन सेक्टर-ए (सवीनाखेड़ा), उद्यम विहार (कलड़वास) और नांदेश्वर एनक्लेव (नोहरा) में कुल 1109 भूखंडों की स्कीम निकाली थी. इन योजनाओं ने शहर में मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों को खासा आकर्षित किया है.

साउथ एक्सटेंशन सबसे लोकप्रियआवेदन संख्या पर नजर डालें तो लोगों का झुकाव सबसे ज्यादा दक्षिण विस्तार योजना की ओर रहा. इस योजना में 550 प्लॉट के लिए 27,950 आवेदन आए, जबकि उद्यम विहार में 311 प्लॉट के लिए 9,500 आवेदन, और नांदेश्वर एनक्लेव में 248 प्लॉट के लिए 5,720 आवेदन मिले. यूडीए की ओर से पहले आवेदन की अंतिम तारीख 7 नवंबर तय की गई थी.लेकिन बढ़ती मांग और तकनीकी कारणों के चलते इस समय सीमा को बढ़ाकर 17 नवंबर शाम 5 बजे तक कर दिया गया.इसके बाद वेबसाइट से आवेदन का विकल्प हटा दिया गया है.

23 नवंबर तक करा सकेंगे सुधारयूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का अंतिम डेटा अभी थोड़ा बढ़ सकता है. लॉटरी प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है और इसे एक महीने के भीतर पूरा करने की योजना है. उन्होंने कहा कि आवेदकों को 23 नवंबर तक अपने आवेदन में संशोधन करने की अनुमति दी गई है. आवेदक नाम, आधार संख्या और आय श्रेणी को छोड़कर किसी भी अन्य गलती को सुधार सकते हैं.

लोगों में आवास योजनाओं को लेकर बढ़ी उम्मीदेंयूडीए की यह स्कीम शहर में प्लॉट चाहने वालों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर आई है. खास बात यह है कि प्राधिकरण की ओर से शहर के आसपास और भी नई आवासीय योजनाएं लाने की तैयारी की जा रही है. इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से अपना घर बनाने की योजना बना रहे हैं. तीनों योजनाओं में आए भारी आवेदन यह बताते हैं कि उदयपुर में आवास की मांग लगातार बढ़ रही है और लोग सरकारी योजनाओं के जरिए सुरक्षित और किफायती जमीन पाने की उम्मीद कर रहे हैं. आने वाला महीना आवेदकों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दौरान तय होगा कि किसे अपना सपनों का प्लॉट मिलेगा.

Rupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

November 19, 2025, 16:13 IST

homerajasthan

उदयपुर में प्लॉट का महाबूम! 1109 प्लॉटों पर 43 हजार दावेदार, बढ़ी धड़कनें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj